Press "Enter" to skip to content

तेज रफ्तार बोलेरो कार ने बाइक को उड़ाया, 4 घायल 11 वर्षीय मासूम लड़की मरणासन्न रामनगर टोल प्लाजा पर हुआ हादसा / Shivpuri News

शिवपुरी: जिले के कोलारस थाना क्षेत्र अंतर्गत फोरलेन हाईवे पर एक तेज रफ्तार बोलेरो कार ने बाइक में सामने से जोरदार टक्कर मार दी। इस हादसे में बाइक सवार पिता पुत्री समेत चार लोग घायल हो गए। जिन्हें इलाज के लिए एंबुलेंस की मदद से जिला अस्पताल में भर्ती कराया गया है। हादसे में गंभीर रूप से घायल एक 11 वर्षीय लड़की की हालत गंभीर बनी हुई है।
जानकारी के अनुसार नरेश पुत्र भगीरथ आदिवासी उम्र 50 वर्ष निवासी कोटा देवरी थाना भौंती अपनी पुत्री रामवती उम्र 30 वर्ष निवासी बिजरौनी थाना इंदार और उसके बच्चों के साथ बाइक से
बिजरौनी से कोटा गांव जा रहा था तभी रामनगर टोल प्लाजा के पास सामने से आ रही एक तेज रफ्तार बोलेरो कार ने बाइक सवारों को रौंद दिया। हादसे में नरेश रामवती रूबी और अनमोल घायल हो गए जिसमें से रूबी की हालत गंभीर बनी हुई है। फिलहाल जिला अस्पताल में घायलों का उपचार जारी है।

More from Fast SamacharMore posts in Fast Samachar »
More from ShivpuriMore posts in Shivpuri »

Be First to Comment

Leave a Reply

error: Content is protected !!