Press "Enter" to skip to content

गलती से 24 वर्षीय महिला के मुंह में चला गया जहरीला कीटनाशक, हालत बिगड़ी जिला अस्पताल में इलाज जारी / Shivpuri News

शिवपुरी: जिले के तेंदुआ थाना क्षेत्र के कुदोनिया के पास तोर गांव में एक 24 साल की महिला ने धोखे से गेहूं में कीड़े मारने की दवा को पी लिया। तबीयत बिगड़ने के बाद महिला को उपचार के लिए जिला अस्पताल में भर्ती कराया गया है जहां उसकी हालत स्थिर बनी हुई है।जानकारी के मुताबिक 24 साल सपना यादव के पति बलराम यादव ने बताया कि आज (रविवार) सुबह उसकी पत्नी घर में रखे गेहूं में दवा लगाने वाली थी। इसके लिए उसने कीड़े मारने की दवा की शीशी मुंह से खोलने का प्रयास किया था। इसी दौरान जहरीली दवा उसके मुंह में चली गई। जिससे सपना की तबीयत बिगड़ गई। इसके बाद सपना को जिला अस्पताल में भर्ती कराया गया।

More from Fast SamacharMore posts in Fast Samachar »
More from ShivpuriMore posts in Shivpuri »

Be First to Comment

Leave a Reply

error: Content is protected !!