Press "Enter" to skip to content

ससुराल जा रहे बाइक सवारों में तेज रफ्तार मेटाडोर ने मारी टक्कर हादसे में 4 घायल / Shivpuri News

शिवपुरी: जिले के गोवर्धन थाना क्षेत्र अंतर्गत आने वाले सेमरखेड़ी गांव के पास पोहरी मोहना रोड़ पर एक तेज रफ्तार मेटाडोर ने बाइक को जोरदार टक्कर मार दी। इस हादसे में बाइक सवार पति-पत्नी और 2 मासूम बच्चे गंभीर रूप से घायल हो गए जिन्हें बैराड़ अस्पताल में प्राथमिक उपचार के बाद ग्वालियर रेफर किया गया है।
जानकारी के अनुसार फूल सिंह पुत्र बाबू सिंह कुशवाह उम्र 28 वर्ष निवासी गुरिच्छा थाना गोवर्धन बाइक से अपनी पत्नी सीमा (25) और बेटे विक्की ( 8) अमन (6) के साथ अपनी ससुराल रामपुरा जा रहा था तभी सामने आ रही एक तेज रफ्तार मेटाडोर ने बाइक को जोरदार टक्कर मार दी।इस हादसे में बाइक आगे से मेटाडोर में घुस गई जिससे बाइक सवार पति-पत्नी और दोनों बच्चे घायल हो गए। सभी घायलों को इलाज के लिए पहले बैराड़ फिर ग्वालियर रैफर किया गया। पुलिस ने मेटाडोर को जब्त कर जांच शुरू कर दी है।

More from Fast SamacharMore posts in Fast Samachar »
More from ShivpuriMore posts in Shivpuri »

Be First to Comment

Leave a Reply

error: Content is protected !!