Press "Enter" to skip to content

करैरा के दावरभाट गांव में खेत में सिंचाई को लेकर 2 गुटों में खूनी संघर्ष जमकर चले लाठी-डंडे, क्रॉस केस दर्ज / Shivpuri News

शिवपुरी: जिले के करैरा थाना क्षेत्र अंतर्गत आने वाले दावरभाट गांव में बीती रात बोर से खेत की सिंचाई करने की बात को लेकर एक ही परिवार के 2 गुटों में खूनी संघर्ष हो गया।रात करीब 1 बजे हुए इस खूनी संघर्ष में दोनों पक्षों से जमकर लाठी डंडे चले।
घटना की रिपोर्ट दोनों पक्षों ने करैरा थाना पहुंचकर दर्ज कराई जिस पर पुलिस ने दोनों पक्षों पर मारपीट की धाराओं में क्रॉस केस दर्ज का जांच शुरू कर दी है।
इस मारपीट की घटना में गंभीर रूप से घायल एक पक्ष के फरियादी दलपत सिह पुत्र चरन सिह ठाकुर उम्र 22 साल निवासी ग्राम दावरभाट ने बताया कि शुक्रवार की रात में अपने भाई रामपाल उर्फ इन्द्रपाल ठाकुर के साथ खेत पर बोर से सिंचाई कर रहा था तभी परिवार के ही अरविन्द ठाकुर, शिवराम सिह ठाकुर आयें और बोर की बुराई पर से गाली गलौंज करने लगे इतने में महीपाल ठाकुर एवं पहलवान सिह ठाकुर भी आ गये और वह भी गालियां देने लगे फिर शिवराम सिह ठाकुर एवं अरविन्द ठाकुर ने मेरे भाई रामपाल उर्फ इन्द्रपाल ठाकुर की लाठियों से मारपीट कर दी मैं वचाने गया तो महीपाल ठाकुर एवं पहलवान सिह ठाकुर ने मेरी भी लाठी से मारपीट कर दी। पुलिस ने दोनों पक्षों पर मारपीट की धाराओं में क्रॉस केस दर्ज का जांच शुरू कर दी है।

More from Fast SamacharMore posts in Fast Samachar »
More from ShivpuriMore posts in Shivpuri »

Be First to Comment

Leave a Reply

error: Content is protected !!