Press "Enter" to skip to content

बिना ड्राइवर के ट्रैक्टर चलता बना, बिजली ट्रांसफार्मर से टकराया, बड़ा हादसा टला / Shivpuri News

शिवपुरी: जिले के कोलारस कस्बे में शुक्रवार रात 8 बजे ढलान पर रखा एक ट्रैक्टर-ट्रॉली बिना ड्राइवर के ही चल पढ़ा और बिजली के ट्रांसफॉर्मर से टकरा गया। जिससे कस्बे की करीब डेढ़ घंटे तक बिजली सप्लाई बाधित रही। गनीमत रही कि रात के अंधेरे में ट्रैक्टर-ट्रॉली की चपेट में कोई राहगीर नहीं आया। सूचना के बाद मौके पर पहुंचे विद्युत कर्मियों ने दुर्घटनाग्रस्त हुए ट्रैक्टर-ट्रॉली को जेसीबी की मदद से बिजली के ट्रांसफॉर्मर से अलग किया। इसके बाद बिजली उपकरणों का दुरुस्ती का काम किया गया तब कहीं जाकर बिजली सप्लाई बहाल हो सकी।

जानकारी के मुताबिक पिछोर का रहने वाला किसान नीलम गुर्जर अनाज मंडी में मक्के की फसल बेचने ट्रैक्टर-ट्रॉली से कोलारस पहुंचा हुआ था। फसल बेचने बाद नीलम गुर्जर ने खाद और पाइप खरीदने के लिए ट्रैक्टर-ट्रॉली को कस्बे के राई रोड़ स्थित देव होटल के पास ढलान पर खड़ा कर दिया था, कुछ देर बाद ट्रैक्टर-ट्रॉली अज्ञात कारणों के चलते स्वतः ही चल पड़े और बिजली के ट्रांसफॉर्मर से टकरा गए। गनीमत रही कि रात के अंधेरे में ट्रैक्टर-ट्रॉली की चपेट में कोई राहगीर नहीं आया नहीं तो बड़ी घटना भी घट सकती थी।

More from Fast SamacharMore posts in Fast Samachar »
More from ShivpuriMore posts in Shivpuri »

Be First to Comment

Leave a Reply

error: Content is protected !!