Press "Enter" to skip to content

ट्रैन से कटकर हुई अधेड़ की मौत, दो भागों में बटा शरीर / Shivpuri News

शिवपुरी: जिले के बदरवास कस्बे के पास रेलवे ट्रेक पर शुक्रवार शाम एक अज्ञात अधेड़ की ट्रेन की चपेट में आने से मौत हो गई थी। ट्रेन की चपेट में आने से अधेड़ के शरीर के दो टुकड़े हो गए थे। सूचना के बाद मौके पर पहुंची बदरवास थाना पुलिस ने शव को कब्जे में लेकर शिनाख्त शुरू कर दी।

पुलिस ने मृतक की शिनाख्त बालकराम (50) पुत्र हरिलाल जाटव के रूप में की है। मृतक बिजरौनी गांव का रहने वाला बताया गया है। कुछ लोगों का कहना है कि अधेड़ ने आत्महत्या की है। लेकिन अभी घटना के सही कारणों का पता नहीं चल पाया है। परिजन ने भी अभी कुछ बताने को तैयार नहीं है। पुलिस ने शव को पीएम के लिए रखकर मामले की पड़ताल शुरू कर दी है।

More from Fast SamacharMore posts in Fast Samachar »
More from ShivpuriMore posts in Shivpuri »

Be First to Comment

Leave a Reply

error: Content is protected !!