Press "Enter" to skip to content

17 वर्षीय किशोरी कपड़े खरीदने के बहाने राजस्थानी बॉयफ्रेंड संग फरार, पुलिस ने शुरू की तलाश / Shivpuri News

शिवपुरी: जिले के तेदुंआ थाना क्षेत्र के कुदोनियां तोर गांव से‌ एक 17 वर्षीय किशोरी घर से कपड़े खरीदने का बहाना बना कर अपने राजस्थानी ब्वॉयफ्रेंड संग फरार हो गई। घटना की रिपोर्ट किशोरी के परिजनों द्वारा तेंदुआ थाने में दर्ज कराई गई जिस पर पुलिस ने अपहरण का मामला दर्ज कर किशोरी की तालाश शुरू कर दी है।
जानकारी के अनुसार तेंदुआ थाना क्षेत्र के कुदोनियां तोर गांव की निवासी एक 17 वर्षीय किशोरी अपने घर से कपड़े खरीदने का बहाना कर राजस्थान के शाहबाद के रहने वाले ब्वॉयफ्रेंड संग फरार हो गई। बताया जा रहा है कि किशोरी का ननिहाल शाहबाद राजस्थान में है। जिसके चलते युवती वहां आती जाती रहती थी। इस दौरान उसकी दोस्ती शाहबाद के गोविंदा आदिवासी से हो गई रहती थी। मौका मिलते ही गोविंदा किशोरी को बहला फुसलाकर अपने साथ भगा ले गया। पुलिस ने केस दर्ज किशोरी की तालाश शुरू कर दिया है।

More from Fast SamacharMore posts in Fast Samachar »
More from ShivpuriMore posts in Shivpuri »

Be First to Comment

Leave a Reply

error: Content is protected !!