Press "Enter" to skip to content

2 बाईकों की भिड़ंत में पति-पत्नी घायल, गोदभराई में शामिल होने जा रहे थे दंपति / Shivpuri News

शिवपुरी: जिले के पिछोर थाना क्षेत्र अंतर्गत आने वाले कोटरा गांव के पास शुक्रवार की सुबह 2 बाईकों की आमने-सामने हुई जोरदार भिड़ंत में एक बाइक पर सवार पति-पत्नी घायल हो गए। घायल दंपति को इलाज के लिए 108 एंबुलेंस की मदद से जिला अस्पताल में भर्ती कराया गया जहां उनका उपचार जारी है।
जानकारी के अनुसार घायल महिला अज्जो बाई निवासी वमना थाना पिछोर अपने पति के साथ रिश्तेदारी में आयोजित गोदभराई कार्यक्रम में शामिल होने वमना गांव से बीरा फिर डबरा जा रही थी तभी कोटरा गांव के पास सामने से आ रही एक तेज रफ्तार बाइक से उनकी बाइक की भिड़ंत हो गई जिससे दोनों पति-पत्नी घायल हो गए।

More from Fast SamacharMore posts in Fast Samachar »
More from ShivpuriMore posts in Shivpuri »

Be First to Comment

Leave a Reply

error: Content is protected !!