Press "Enter" to skip to content

चकरामपुर हत्याकांड गंभीर रूप से घायल मुन्ना भदौरिया ने भी दम तोड़ा अब तक 4 की हुई मौत / Shivpuri News

शिवपुरी: जिले के नरवर थाना क्षेत्र के चकरामपुर में फर्जी वोटिंग को रोकने की बात को लेकर हुए खूनी संघर्ष में गंभीर रूप से घायल परिवार के मुखिया मुन्ना भदौरिया ने आज इलाज के दौरान दम तोड़ दिया।चकरामपुर जघन्य हत्याकांड में अब तक मरने वालों की संख्या 4 हो गई है। यहां आपको बता दें कि चकरामपुर में 17 नवंबर को मतदान के दिन फर्जी वोटिंग को रोकने और पुरानी रंजिश को लेकर बीजेपी के पोलिंग एजेंट का कुशवाह समाज के लोगों से विवाद हो गया था। इसी विवाद को लेकर मतदान समाप्ति के बाद रात में कुशवाह समाज के 30-35 लोगों ने भदौरिया परिवार पर धारदार हथियारों से जानलेवा हमला कर दिया था। आरोपियों ने पीड़ित पक्ष को घेर कर उनकी बोलेरो कार में आग लगा दी वहीं लाठी डंडे कुल्हाड़ी और अवैध हथियार से हमला कर भदोरिया परिवार के 7 लोगों को गंभीर रूप से घायल कर दिया था। इस घटना में 18 नवंबर शनिवार को इलाज के दौरान ग्वालियर में मुन्ना भदौरिया की पत्नी आशा देवी भदोरिया भाई लक्ष्मण भदौरिया और आशा देवी के भतीजे अमर सिंह उर्फ हिमांशु सेंगर की मौत हो गई थी। आज इलाज के दौरान मुन्ना भदौरिया ने भी दम तोड दिया। पुलिस ने इस हत्याकांड को अंजाम देने वाले 16 आरोपियों को अब तक गिरफ्तार कर जेल भेज दिया है।

More from Fast SamacharMore posts in Fast Samachar »
More from ShivpuriMore posts in Shivpuri »

Be First to Comment

Leave a Reply

error: Content is protected !!