शिवपुरी: जिले की नरवर तहसील की महिला प्यून ने गुरूवार को एसपी ऑफिस में पहुंचकर अपनी नाबालिक दत्तक पुत्री ने शिकायत दर्ज कराई है। महिला का कहना है कि उसके एटीएम से दोनों ने मिलकर 3 लाख रुपए से भी ज्यादा की राशि निकाल ली है। इसकी शिकायत फिजिकल थाने में दर्ज कराई थी। एफआईआर के बाद भी कोई कार्रवाई नहीं हुई।
सईसपुरा की रहने वाली महिला मीरा बाई बाथम ने बताया कि वह नरवर तहसील में प्यून के पद पर कार्यरत है। दतिया की रहने वाली बहन की लड़की बचपन से ही मेरे साथ रहती आ रही है। अब उसकी उम्र करीब 16 साल की हो चुकी है।
मीरा बाई ने बताया कि मेरी दत्तक पुत्री की पड़ोस में रहने बनवारी के बेटे से दोस्ती थी। मेरी दत्तक पुत्री से उसके दोस्त ने एटीएम और पासवर्ड पूछ लिया। इसके बाद मेरे बैंक खाते से 3 लाख 11 हजार निकाल लिए गए। इस बात का मुझे तब पता लगा, जब एक दिन मुझे पैसों की जरूरत पड़ी। तब मुझे मेरा एटीएम नहीं मिला। इसके बाद में बैंक में पहुचीं थी। जहां मुझे बैंक में महज 845 रुपए का बैलेंस बताया गया।
मीरा बाई ने बताया कि जब मैने घर मे पूछताछ की तब मुझे मेरी दत्तक पुत्री ने बताया कि उसने एटीएम अपने दोस्त को दे दिया था। बता दें कि अब तक महिला के खाते से 3 लाख 11 हजार रुपए एटीएम के जरिए निकाले जा चुके है। युवक ने पैसे निकालने के बाद कुछ पैसे अपनी नाबालिग दोस्त को भी दे देता था।
इनका है कहना
फिजिकल थाना प्रभारी रजनी चौहान ने बताया कि महिला की शिकायत पर 1 नवंबर को दो के खिलाफ धोखाधड़ी का मामला दर्ज किया है। दोनों नाबलिग है। पुलिस मामले की जांच कर रही है।

पुत्री ने अपने दोस्त को दिया ATM, महिला प्यून के खाते ने 3 लाख गायब / Shivpuri News
More from Fast SamacharMore posts in Fast Samachar »
- शिवपुरी के अत्याधुनिक मुख्य डाकघर का लोकार्पण, सिंधिया ने खुद टोकन लेकर समझाई डिजिटल व्यवस्था / Shivpuri News
- शिवपुरी में देश के 7वें पोस्टल ट्रेनिंग सेंटर की नींव, अब डाक कर्मचारियों को नहीं जाना पड़ेगा 600 किमी दूर / Shivpuri News
- राजस्थान से शिवपुरी आया था स्मैक बेचने, 38.50 ग्राम स्मैक के साथ रवि जोगी गिरफ्तार / Shivpuri News
- हत्या के मामले में छह माह से फरार परमाल यादव गिरफ्तार, गिरफ्तारी वारंटी बनवीर लोधी भी पकड़ा / Shivpuri News
- अहमदाबाद से 16 वर्षीय नाबालिग सुरक्षित दस्तयाब, बहला-फुसलाकर ले जाने वाला आरोपी गिरफ्तार / Shivpuri News
More from ShivpuriMore posts in Shivpuri »

Be First to Comment