शिवपुरी में आज देव उठनी का पर्व देर शाम मनाया जाएगा इसके लिए आज सुबह से ही शहर के तमाम चौक चौराहों पर गन्ना बाजार सज गए है। गन्ना बाजार में लोगों को प्रति गन्ने का भाव 15 रुपये से लेकर 20 रुपये तक मिल रहा है। गन्ने की दुकान लगाने वाले रन्नौद कस्बे के रहने बाले किसान हुकम सिंह कुशवाह ने बताया कि इस बार गाने का बाजार डाउन है पिछली बार की अपेक्षा इस बार मुनाफा कम होने के आसार हैं क्यों कि बाजार में इस बार अधिक संख्या में गन्ने की खेप आई है।
बता दें कि लोग गन्ना सहित पूजन की सामग्री की खरीददारी के लिए बाजार में पहुंच रहे हैं। बता दें कि आज देवउठनी एकादशी पर भगवान विष्णु के जागने की परंपरा निभाई जाएगी। इस दिन तुलसी और शालिग्राम का विवाह कराने की परंपरा घर-घर में निभाई जाएगी। इसके बाद आज से एक बार फिर शादियों में शहनाई की गूंज सुनाई देना शुरू हो जायेगी।
विवाह के लिए 27 मुहूर्त, मई-जून में नहीं बजेगी शहनाई
पंचांग के अनुसार इस बार बड़े मुहूर्त कम हैं। 15 दिसंबर से खरमास शुरू हो जाएगा और 15 जनवरी तक एक महीने के लिए वैवाहिक कार्यक्रमों पर रोक रहेगी। इस बार नवंबर में चार, दिसंबर में दो, जनवरी में छह, फरवरी में चार, मार्च में पांच, अप्रैल में चार और जुलाई में दो बड़े शुभ मुहूर्त हैं। 28 अप्रैल से 5 जुलाई तक शुक्र अस्त हो जाएगा और इस दौरान वैवाहिक कार्यक्रम नहीं होते हैं। इसी तरह 7 मई से 31 मई तक गुरु अस्त रहेगा और फिर इस दौरान भी विवाह नहीं होंगे। इस तरह गुरु-शुक्र के अस्त रहने से दो महीने तक विवाह के मुहूर्त नहीं रहेंगे।






Be First to Comment