Press "Enter" to skip to content

खेत में पानी देते समय खेत में लगी फेंसिंग से टकरायायुवक, मौके पर दम तोड़ा / Shivpuri News

शिवपुरी के किशनपुर गांव में फसलों में पानी देते समय मजदूर की मौत करंट लगने से हो गई। बदरवास पुलिस ने मामले को जांच में लिया है।


भैरो सिंह धाकड़ ने सुरक्षा की दृष्टि से खेत के चारों ओर तार फेंसिंग करवा रखी है। बुधवार दोपहर धार सिंह भील खेत पर काम कर रहा था। फसलों को पानी देते समय वह फेंसिंग से टकरा गया, जिससे वह करंट की चपेट में आ गया था। उसने मौके पर ही दम तोड़ दिया।

सूचना पर खेत मालिक मौके पर पहुंचा और बदरवास पुलिस को जानकारी दी। पुलिस ने पोस्टमार्टम के बाद शव को परिजनों के सुपुर्द कर दिया। प्रारंभिक पड़ताल में बिजली का तार टूटकर फेंसिंग पर गिरने से हादसा होने की बात पता चला है। बदरवास थाना प्रभारी नरेंद्र सिंह यादव ने कहा- जांच के बाद ही स्थिति स्पष्ट हो पाएगी।

More from Fast SamacharMore posts in Fast Samachar »
More from ShivpuriMore posts in Shivpuri »

Be First to Comment

Leave a Reply

error: Content is protected !!