Press "Enter" to skip to content

सिलेंडर की आग में झुलसी महिला, दिल्ली में इलाज के दौरान मौत / Shivpuri News

शिवपुरी में 17 नवंबर को खाना बनाते समय सिलेंडर की आग में झुलसी महिला की बुधवार को दिल्ली में मौत हो गई।

देहात थाना क्षेत्र के पुरानी शिवपुरी कोठी नंबर 40 के पास रहने वाली पुष्पा पति सुनील कुशवाह घर में खाना बना रही थी। इसी दौरान गैस सिलेंडर में आग लग गई। इसमें महिला बुरी तरह झुलसी गई। परिजन पहले जिला अस्पताल ले गए। वहां से ग्वालियर रेफर किया गया। वहां से डॉक्टरों ने टीम ने महिला को दिल्ली रेफर किया था। वहीं इलाज के दौरान महिला ने बुधवार शाम को दम तोड़ दिया। पुलिस मामले की जांच कर रही हैं। आज महिला के शव को शिवपुरी लाया गया है।

कैसे हुई घटना

17 नवंबर को शिक्षा भारती बाल निकेतन स्कूल के संचालक सुनील कुशवाह की पत्नी पुष्पा कुशवाह (40) घर में भात मांगने आए मेहमानों के लिए किचन में खाना बना रही थी। इसी दौरान गैस सिलेंडर में आग भड़क गई। इस आग में पुष्पा कुशवाह बुरी तरह झुलस गई थी। पुष्पा को इलाज के लिए पहले जिला अस्पताल, फिर ग्वालियर भर्ती कराया। यहां से भी परिजन बेहतर इलाज के लिए पुष्पा को लेकर दिल्ली अस्पताल ले गए थे, लेकिन दिल्ली में भी इलाज के दौरान पुष्पा ने बुधवार की शाम दम तोड़ दिया।

बता दें कि पुष्पा कुशवाह की बहन की बेटी की शादी 28 नवंबर को है। बुधवार को भात का कार्यक्रम हुआ था। इस बीच पुष्पा के निधन ने परिवार में शोक की लहर भी है।

More from Fast SamacharMore posts in Fast Samachar »
More from ShivpuriMore posts in Shivpuri »

Be First to Comment

Leave a Reply

error: Content is protected !!