Press "Enter" to skip to content

तेज रफ्तार कार डिवाइडर से टकराई 2 घायल, ड्राइवर को नींद का झोंका आने से हुआ हादसा / Shivpuri News

शिवपुरी: जिले के सतनवाड़ा थाना क्षेत्र अंतर्गत फोर लेन हाईवे पर गुरुवार की सुबह एक तेज रफ्तार बलेनो कार बेकाबू होकर डिवाइडर से जा भिड़ी इस हादसे में कार में सवार एक महिला समेत 2 लोग घायल हो गए। हादसे में गंभीर रूप से घायल महिला को इलाज के लिए अस्पताल में भर्ती कराने के लिए आसपास मौजूद लोगों ने 108 एंबुलेंस को कॉल लगाया लेकर आधा घंटा गुजर जाने के बाद भी एंबुलेंस मौके पर नहीं पहुंची जिसके बाद दर्द से तड़प रही घायल महिला को पुलिस की गाड़ी से मेडिकल कॉलेज शिवपुरी में भर्ती कराया गया है जहां‌ उसका उपचार जारी है। बताया जा रहा है कि बलेनो कार सवार ग्वालियर से शिवपुरी लौट रहे थे तभी सतनवाड़ा थाना क्षेत्र अंतर्गत फोर लेन हाईवे खूबत घाटी के पास ड्राइवर को नींद का झोंका आने से गाड़ी बेकाबू होकर डिवाइडर से टकरा गई थी जिससे यह हादसा हो गया।

More from Fast SamacharMore posts in Fast Samachar »
More from ShivpuriMore posts in Shivpuri »

Be First to Comment

Leave a Reply

error: Content is protected !!