Press "Enter" to skip to content

ट्रैक्टर चोरी की वारदात सीसीटीवी कैमरे में हुई कैद: तलाश में जुटी करैरा थाना पुलिस / Shivpuri News

शिवपुरी: जिले के करैरा कस्बे से एक ट्रैक्टर को अज्ञात चोर चुरा कर ले गए। ट्रैक्टर चोरी की वारदात सीसीटीवी में भी कैद हुई है। ट्रैक्टर मालिक ने इसकी शिकायत करैरा थाने में दर्ज कराई है। पुलिस ने अज्ञात चोर के खिलाफ मामला दर्ज कर सीसीटीवी के आधार पर चोर की तलाश शुरू कर दी है।

करैरा कस्बे के रामराजा गार्डन के पास रहने वाले घनश्याम पाल पुत्र हरीराम पाल (32) ने बताया कि 20 नवम्बर की रात मैने अपना सिल्वर कलर का आईशर 551 ट्रेक्टर (MP33ZB7872) को घर के बगल में रामराजा गार्डन के सामने रख दिया था। लेकिन अगले जाकर देखा तो मेरा ट्रैक्टर यथा स्थान पर नहीं खड़ा था। दिन भर तलाश के बाद भी ट्रैक्टर का कोई सुराग नहीं लगा। इसके बाद मैने रामराजा गार्डन के पास लगे सीसीटीवी कैमरों को चेक करवाया जिसमे मेरे ट्रैक्टर एक अज्ञात चोर रात करीब 11.30 बजे हुए दिख रहा है। करैरा थाना पुलिस ने मामला दर्ज कर अज्ञात चोर की तलाश शुरू कर दी है।

More from Fast SamacharMore posts in Fast Samachar »
More from ShivpuriMore posts in Shivpuri »

Be First to Comment

Leave a Reply

error: Content is protected !!