शिवपुरी: जिले के रन्नौद कस्बे में चोरों ने गारमेंट्स की दुकान पर चोरी की वारदात को अंजाम दिया है। चोर दुकान से हजारों रुपए के कपड़े भरकर अपने साथ ले गए। दुकान के संचालक ने इसकी शिकायत रन्नौद थाने में दर्ज कराई है। पुलिस ने मामले की जांच शुरू कर दी है। बताया गया है कि दुकान में सीसीटीवी कैमरे खराब थे। इसके चलते चोरी की वारदात कैमरे में कैद नहीं हो सकी।
वाल्मीकि मंदिर के पास गारमेंट्स की दुकान का संचालन करने वाले मनोज जैन ने बताया कि बुधवार की सुबह उनके दुकान पर काम करने वाले लड़के ने उन्हें सूचना दी थी। दुकान में चोरी हो गई है। मौके पर जाकर देखा तो चोरों ने पहले ताला काटकर दुकान में घुसने का प्रयास किया था।
शटर के अंदर लॉक लगे होने के कारण शटर नहीं खुल सकी। इसके बाद चोरों ने शटर को काटकर दुकान के अंदर प्रवेश किया। करीब 50 हजार रुपए के कपड़े भरकर अपने साथ ले गए। इसकी शिकायत रन्नौद थाने में दर्ज कराई है। पुलिस ने मामले की विवेचना शुरू कर दी।

गारमेंट्स की दुकान में चोरी ताले तोड़ने के बाद नहीं मिली सफलता, शटर काटकर दुकान में घुसा / Shivpuri News
More from Fast SamacharMore posts in Fast Samachar »
- खुड़ा फीडर पर मेंटीनेंस: 20 मई को 5 घंटे बंद रहेगी बिजली, कई कॉलोनियां होंगी प्रभावित / Shivpuri News
- आंगनवाड़ी केंद्रों में लापरवाही पर बड़ी कार्रवाई: 2 कार्यकर्ताओं की सेवा समाप्त, 20 से अधिक को नोटिस और वेतन काटा / Shivpuri News
- एसपी यांगचेन डोलकर भूटिया ने की जनसुनवाई: 100 से ज्यादा फरियादियों की सुनी समस्याएं, त्वरित कार्रवाई के निर्देश / Shivpuri News
- डिलीवरी पीड़िता को लेकर पोहरी अस्पताल में हंगामा: डॉक्टर को नींद से जगाना पड़ा भारी, परिजनों पर FIR / Shivpuri News
- सरकारी जमीन पर कब्जा नहीं हटा, पंचायत में 2 करोड़ के फर्जी भुगतान का आरोप: ग्रामीण ने कलेक्टर-सीईओ से लगाई गुहार / Shivpuri News
More from ShivpuriMore posts in Shivpuri »

Be First to Comment