Press "Enter" to skip to content

महिला ने पूर्व पति पर लगाया बेटे को अगवा कर ले जाने का आरोप थाने पर नहीं हुई सुनवाई तो पीड़िता ने पुलिस अधीक्षक से लगाई मदद की गुहार / Shivpuri News

शिवपुरी: जिले के बैराड़ थाना क्षेत्र अंतर्गत आने वाले भदेरा गांव की निवासी एक महिला ने मंगलवार को एसपी ऑफिस में शिकायत दर्ज कराते हुए पूर्व पति पर बेटे को जबरन अगवा कर ले जाने का आरोप लगाया है। महिला ने बताया उसने इसकी शिकायत बैराड़ थाने में दर्ज कराई लेकिन पुलिस ने उसकी कोई सुनवाई नहीं की बेटे को पूर्व पति द्वारा जबरन छुटकरा ले जाने परेशान महिला ने एसपी ऑफिस में आवेदन देकर बेटे को वापस दिलाने की गुहार लगाई है।

जानकारी के अनुसार ज्योति पत्नी दीपक उम्र 30 वर्ष निवासी भदेरा ने बताया कि उसकी पहली शादी 12 साल पहले मण्डल पुत्र कल्लू चंदेल निवासी रेल्वे स्टेशन के पास थाना वदरवास के साथ हुई थी जिससे मुझे एक सन्तान रवि है। मेरा पुत्र रवि जब 2 वर्ष का था तब मेरे पति और ससुराल वालो ने मुझे मारपीट कर घर से निकाल दिया। जिसके बाद मैंने 8 साल पहले दीपू पुत्र सुरेश जोगी निवासी भदेरा से शादी कर ली। मैं अपने बेटे रवि के साथ पिछले 8 साल से दीपू के घर रह रहूं थी। तभी पिछले दिनों मेरा पूर्व पति मण्डल चंदेल मेरे घर भदेरा आया और जबरदस्ती मेरे बेटे रवि को अगवा कर ले गया। पीड़िता ने पुलिस से बेटे को वापस दिलाए जाने की गुहार लगाई है।

More from Fast SamacharMore posts in Fast Samachar »
More from ShivpuriMore posts in Shivpuri »

Be First to Comment

Leave a Reply

error: Content is protected !!