शिवपुरी। ग्रामीण क्षेत्रों में सड़क पानी और बिजली जैसी मूलभूत सुविधाएं उपलब्ध कराने के सरकारी दावे खोखले नजर आ रहे हैं।अभी भी ऐसे कई गांव मौजूद हैं जहां सरकार मूलभूत सुविधाएं उपलब्ध कराने में नाकाम साबित हो रही है।ऐसा ही एक मामला शिवपुरी जिले की सतनवाड़ा ग्राम पंचायत की आदिवासी बस्ती महादेव कॉलोनी का है यहां के रहवासी कई वर्षों से जनप्रतिनिधियों और प्रशासनिक अधिकारियों से गांव में सड़क पानी और बिजली जैसी मूलभूत सुविधाएं उपलब्ध कराने की गुहार लगा रहे हैं बावजूद इसके ग्रामीणों की सुनवाई नहीं हो रही है।गांव में सालों से जब मूलभूत सुविधाएं उपलब्ध नहीं हो पाई तो गुस्साई महिलाओं ने मंगलवार को कलेक्ट्रेट कार्यालय में शिकायत दर्ज कराते हुए समस्याओं के समाधान के लिए गुहार लगाई।
कॉलोनी में ना सड़क ना बिजली ना पानी:
महिलाओं ने बताया कि वह ग्राम पंचायत सतनवाड़ा के अंतर्गत आने वाली महादेव कॉलोनी की निवासी हैं।जंगल से लगी हुई इस कालोनी में वह लोग झोपड़ी बनाकर पिछले कई वर्षों से गुजर-बसर कर रहे हैं।यहां कॉलोनी में ना तो बिजली है ना सड़क ना पानी सरपंच सचिव से लेकर जनप्रतिनिधियों और प्रशासनिक अधिकारियों से शिकायत के बाद भी कोई सुनवाई नहीं हो रही है।महिलाओं ने मंगलवार को कलेक्ट्रेट कार्यालय में शिकायत दर्ज कराते हुए समस्याओं के समाधान के लिए गुहार लगाई है।

ना सड़क ना बिजली ना पानी मूलभूत सुविधाओं को तरसती महिलाएं पहुंची कलेक्ट्रेट, समस्याओं के समाधान के लिए लगाई गुहार / Shivpuri News
More from Fast SamacharMore posts in Fast Samachar »
- खुड़ा फीडर पर मेंटीनेंस: 20 मई को 5 घंटे बंद रहेगी बिजली, कई कॉलोनियां होंगी प्रभावित / Shivpuri News
- आंगनवाड़ी केंद्रों में लापरवाही पर बड़ी कार्रवाई: 2 कार्यकर्ताओं की सेवा समाप्त, 20 से अधिक को नोटिस और वेतन काटा / Shivpuri News
- एसपी यांगचेन डोलकर भूटिया ने की जनसुनवाई: 100 से ज्यादा फरियादियों की सुनी समस्याएं, त्वरित कार्रवाई के निर्देश / Shivpuri News
- डिलीवरी पीड़िता को लेकर पोहरी अस्पताल में हंगामा: डॉक्टर को नींद से जगाना पड़ा भारी, परिजनों पर FIR / Shivpuri News
- सरकारी जमीन पर कब्जा नहीं हटा, पंचायत में 2 करोड़ के फर्जी भुगतान का आरोप: ग्रामीण ने कलेक्टर-सीईओ से लगाई गुहार / Shivpuri News
More from ShivpuriMore posts in Shivpuri »

Be First to Comment