Press "Enter" to skip to content

चायना शर्मा हत्याकांड 51 दिन बाद भी पुलिस के हाथ खाली, एसपी ऑफिस पहुंचे परिजनों ने दी उग्र आंदोलन की चेतावनी / Shivpuri News

शिवपुरी: जिले के बैराड कस्बे में हुए चायना शर्मा हत्याकांड के 51 दिन गुजर जाने के बाद भी पुलिस के हाथ अभी तक खाली हैं। लूट और हत्या के इस मामले को ट्रेस करने में नाकाम साबित हो रही बैराड़ थाना पुलिस की कार्यप्रणाली को लेकर मृतिका के परिजनों का आक्रोश बढ़ता जा रहा है। मंगलवार को इस मामले को लेकर परिजन एसपी ऑफिस पहुचे और पुलिस अधीक्षक से इस हत्याकांड के खुलासे की मांग की। वहीं मृतिका के पति ने पुलिस अधीक्षक कार्यालय में आवेदन देकर पुलिस को 7 दिन में हत्याकांड के खुलासे का अल्टिमेटम दिया गया है अन्यथा की स्थिति में उग्र आंदोलन की चेतावनी दी गई है।

मृतिका के अजय शर्मा ने बताया है कि बीते 10 अक्टूबर को उसकी पत्नि चायना शर्मा की दिन दहाडे घर में घुसकर लूट और उसके बाद हत्या की गई है। इस मामले में पुलिस ने तत्काल तो सक्रियता दिखाई। परंतु उसके बाद चुनाव का हबाला देते हुए पुलिस ने इस मामले को ठंडे बस्ते में डाल दिया है। जिसके चलते पति ने पुलिस अधीक्षक को चेतावनी देते हुए कहा है कि दिन दहाडे हुए इस हत्याकांड के चलते पूरा समाज और परिजन बुरी तरह से आक्रोशित है। अगर पुलिस ने इस मामले का खुलासा 7 दिन में नहीं किया तो परिजन उग्र आंदोलन करेंगे। जिसके जिम्मेदार पुलिस प्रशासन होगा। इस मामले में अतिरिक्ति पुलिस अधीक्षक संजीब मुले ने तत्काल बैराड थाना प्रभारी नवीन यादव को मामले का जल्द खुलासा करने के निर्देश भी दिए।

More from Fast SamacharMore posts in Fast Samachar »
More from ShivpuriMore posts in Shivpuri »

Be First to Comment

Leave a Reply

error: Content is protected !!