शिवपुरी। जिले की मगरौनी नगर परिषद के वार्ड क्रमांक-3 की निवासी एक आदिवासी महिला ने मंगलवार को कलेक्ट्रेट में पहुंचकर अपना आशियाना बचाने कलेक्टर से मदद की गुहार लगाई है। महिला लाली पत्नी टंटी आदिवासी ने बताया कि वह मगरौनी के वार्ड क्रमांक 3 की निवासी है। महिला ने बताया कि वह सास ससुर के लिए मिले इंदिरा आवास योजना के तहत बने मकान में निवास कर रही थी। पिछले दिनों नगर परिषद प्रशासन द्वारा उसके इंदिरा आवास योजना के तहत बने मकान एक हिस्से को कॉम्प्लेक्स बनाने के नाम पर तोड़ दिया गया है।गोद में मासूम बच्चे को लेकर कलेक्ट्रेट पहुंची महिला ने बताया कि अगर उसका घर टूट गया तो वह अपने बच्चों को लेकर कहां जायेगी। महिला ने बताया कि इससे पहले भी वह कलेक्ट्रेट में आवेदन दे चुकी है लेकिन उसकी कहीं कोई सुनवाई नहीं हुई एक बार फिर से महिला ने अपना आशियाना बचाने के लिए कलेक्टर से मदद की गुहार लगाई है।

गोद में मासूम बच्चे को लेकर कलेक्ट्रेट पहुंची महिला ने अपना आशियाना बचाने कलेक्टर से लगाई गुहार / Shivpuri News
More from Fast SamacharMore posts in Fast Samachar »
- शिवपुरी के अत्याधुनिक मुख्य डाकघर का लोकार्पण, सिंधिया ने खुद टोकन लेकर समझाई डिजिटल व्यवस्था / Shivpuri News
- शिवपुरी में देश के 7वें पोस्टल ट्रेनिंग सेंटर की नींव, अब डाक कर्मचारियों को नहीं जाना पड़ेगा 600 किमी दूर / Shivpuri News
- राजस्थान से शिवपुरी आया था स्मैक बेचने, 38.50 ग्राम स्मैक के साथ रवि जोगी गिरफ्तार / Shivpuri News
- हत्या के मामले में छह माह से फरार परमाल यादव गिरफ्तार, गिरफ्तारी वारंटी बनवीर लोधी भी पकड़ा / Shivpuri News
- अहमदाबाद से 16 वर्षीय नाबालिग सुरक्षित दस्तयाब, बहला-फुसलाकर ले जाने वाला आरोपी गिरफ्तार / Shivpuri News
More from ShivpuriMore posts in Shivpuri »

Be First to Comment