Press "Enter" to skip to content

बाइक बचाने के चक्कर में तेज रफ़्तार ऑटो पलटी, मामा भांजे हुए घायल / Shivpuri News

शिवपुरी। जिले के सिटी कोतवाली थाना क्षेत्र अंतर्गत आने वाले माधव चौक चौराहे पर मंगलवार की दोपहर एक तेज रफ़्तार ऑटो पलट गई जिससे ऑटो में सवार दो लोग घायल हो गए जिन्हें इलाज के लिए जिला अस्पताल में भर्ती कराया गया है।
जानकारी के अनुसार रिंकू पुत्र तोताराम जाटव निवासी कमलागंज मंगलवार को अपने मामा के साथ ऑटो चला कर बाजार आ रहा था तभी सामने से आ रही एक तेज रफ्तार बाइक को बचाने के चक्कर में उसकी ऑटो अनियंत्रित होकर पलट गई जिससे ऑटो चालक रिंकू और उसके मामा लक्ष्मण जाटव निवासी बिजरी घायल हो गए। जिन्हें उपचार के लिए जिला अस्पताल में भर्ती कराया गया है।

More from Fast SamacharMore posts in Fast Samachar »
More from ShivpuriMore posts in Shivpuri »

Be First to Comment

Leave a Reply

error: Content is protected !!