शिवपुरी: जिले के बदरवास थाना क्षेत्र के बक्सनपुर गांव में चुनावी रंजिश के चलते दो पक्ष आपस में भिड़ गए दोनों पक्षों के बीच जमकर लाठी डंडे चले। इस खूनी संघर्ष में दोनों पक्षों के 9 लोग घायल हुए हैं। घायलों को इलाज के लिए अस्पताल में भर्ती कराया गया है। इस झगड़े का वीडियो भी सामने आया है जिसमें दोनों पक्ष आपस में लाठी-डंडे चलते हुए दिख रहे हैं। कुछ लोग घायल अवस्था में जमीन पर बेहोशी की हालत में हैं।
जानकारी के अनुसार बताया गया है कि एक पक्ष सरपंच खेमे का है वहीं दूसरा पक्ष चुनाव के समय विरोध करने वाले लोगों का है। बदरवास थाना पुलिस ने 13 लोगों के खिलाफ मामला पंजीबद्ध कर विवेचना में लिया है।
घायल चंचल सिंह ने बताया कि वह सोमवार की सुबह अपने घर के बाहर बैठकर ताप रहा था। उसके साथ देवेंद्र यादव, शिवनंदन यादव, जंगबहादुर यादव और शैलेंद्र यादव भी थे। इसी दौरान गांव का अवधेश यादव, जयकुमार यादव, सतवीर यादव, जसवंत सिंह यादव दो बाइक पर सवार होकर आए और पुरानी विवाद के चलते गाली गलौज करने लगे। जब उनसे मना किया तो उन्होंने एकाएक हमला बोल दिया।
वहीं दूसरे पक्ष के सतवीर यादव ने बताया कि उसका लड़का राजदीप यादव, अवधेश यादव पुलिया निर्माण कार्य के लिए मजदूर लेकर गांव के स्कूल वाली पुलिया पर काम करने के लिए जा रहे थे जहां गांव के चंचल सिंह यादव के घर के सामने रास्ते पर पहुंचे तो शैलेंद्र यादव, चंचल सिंह यादव, देवेंद्र यादव, शिवनंदन यादव द्वारा पहले पुलिया निर्माण की जिद करने लगे। मेरे बेटे ने एस्टीमेट पास होने के बाद पुलिया निर्माण की बात कह दी थी इसी बात से मेरे बेटे और अन्य लोगों के साथ जमकर मारपीट कर दी।
घायलों को उपचार के लिए अस्पताल में भर्ती कराया गया है। बदरवास थाना पुलिस ने सरपंच पक्ष के 7 और दूसरे पक्ष के 6 लोगों के खिलाफ मामला दर्ज किया है।

चुनावी रंजिश को लेकर दो पक्ष आपस में भिड़े, जमकर चले लाठी डंडे, 9 घायल, 13 लोगों के खिलाफ मामला दर्ज / Shivpuri News
More from Fast SamacharMore posts in Fast Samachar »
- शिवपुरी के अत्याधुनिक मुख्य डाकघर का लोकार्पण, सिंधिया ने खुद टोकन लेकर समझाई डिजिटल व्यवस्था / Shivpuri News
- शिवपुरी में देश के 7वें पोस्टल ट्रेनिंग सेंटर की नींव, अब डाक कर्मचारियों को नहीं जाना पड़ेगा 600 किमी दूर / Shivpuri News
- राजस्थान से शिवपुरी आया था स्मैक बेचने, 38.50 ग्राम स्मैक के साथ रवि जोगी गिरफ्तार / Shivpuri News
- हत्या के मामले में छह माह से फरार परमाल यादव गिरफ्तार, गिरफ्तारी वारंटी बनवीर लोधी भी पकड़ा / Shivpuri News
- अहमदाबाद से 16 वर्षीय नाबालिग सुरक्षित दस्तयाब, बहला-फुसलाकर ले जाने वाला आरोपी गिरफ्तार / Shivpuri News
More from ShivpuriMore posts in Shivpuri »

Be First to Comment