Press "Enter" to skip to content

मतदान बाले दिन या इससे पहले कितने शासकीय कर्मचारियों ने भाजपा के लिए काम किया, जानकारी मांगी / Shivpuri News

शिवपुरी: कितने शासकीय कर्मचारियों ने 17 नवंबर को मतदान के दिन या इससे पहले भारतीय जनता पार्टी के पक्ष में काम किया है, इसकी पूरी जानकारी 30 नवंबर तक कांग्रेस प्रत्याशी दें। यह निर्देश मप्र कांग्रेस कमेटी कार्यालय के संगठन उपाध्यक्ष राजीव सिंह ने भोपाल से जारी किए।

कोलारस से कांग्रेस प्रत्याशी बनाए गए बैजनाथ सिंह यादव के इलेक्शन एजेंट रामवीर यादव ने बताया इस तरह का पत्र उन्हें प्राप्त हुआ है। जिसमें भाजपा के समर्थन में काम करने वाले अधिकारी कर्मचारियों के नाम पूछे हैं। जिसमें आचार संहिता का उल्लंघन करने वाले कर्मचारियों के नाम पद और स्थल की जानकारी मांगी गई है।

यह पूरी जानकारी 30 नवंबर तक कांग्रेस कार्यालय भेजनी है। कुल मिलाकर उपाध्यक्ष कांग्रेस संगठन राजीव सिंह द्वारा जारी किया गया यह पत्र सोशल साइट्स पर जमकर वायरल हुआ और इसे लेकर अब कांग्रेस प्रत्याशी भाजपा के लिए काम करने वाले अधिकारियों की पड़ताल में जुट गए हैं।

संगठन स्तर से क्या दिशा निर्देश जारी हुए हैं, यह अभी मेरी जानकारी में नहीं है। लेकिन कोलारस प्रत्याशी के इलेक्शन एजेंट ने अवश्य अवगत कराया कि इस तरह का पत्र प्रदेश कांग्रेस कार्यालय से प्राप्त हुआ है। – विजय सिंह चौहान, जिला अध्यक्ष, कांग्रेस शिवपुरी।

More from Fast SamacharMore posts in Fast Samachar »
More from ShivpuriMore posts in Shivpuri »

Be First to Comment

Leave a Reply

error: Content is protected !!