Press "Enter" to skip to content

जुए में पैसे हार गया पति पैसे, पत्नी की कर दी मारपीट, पत्नी नाराज होकर चली गई तो पति ने शराब के नशे में लगा ली फांसी / Shivpuri News

शिवपुरी: मायापुर थाने के राजापुर महुआ गांव में 29 साल के युवक ने फांसी लगाकर आत्महत्या कर ली है। फांसी लगाने से पहले पति ने शराब के नशे में पत्नी की मारपीट कर दी थी। पत्नी दूसरी जगह चली गई तो युवक ने जान दे दी।

पुलिस ने मर्ग कायम कर मामला विवेचना में ले लिया है। राजापुर महुआ गांव के बोधप्रकाश (29) साल पुत्र लालसाहब जाटव ने शनिवार की देर शाम घर में फांसी लगाकर आत्महत्या कर ली। पत्नी पूजा जाटव का कहना है कि वह मायके से 7 हजार रु. लेकर आई थी। लेकिन पति बोधप्रकाश जुए में हार गया। शराब पीकर पति ने मारपीट कर दी। दु:खी होकर दूसरी जगह चली गई। ननद ने आकर बताया कि भैया ने फांसी लगा ली है। दरअसल पत्नी की मारपीट करके बोधप्रकाश चला गया। वापस घर लौटा तो पत्नी को नहीं पाया। शराब के नशे में बोधप्रकाश ने फांसी लगा ली।

More from Fast SamacharMore posts in Fast Samachar »
More from ShivpuriMore posts in Shivpuri »

Be First to Comment

Leave a Reply

error: Content is protected !!