Press "Enter" to skip to content

बूथ कैप्चरिंग को लेकर हुआ था चकरामपुर हत्याकांड चश्मदीदों ने बताई रोंगटे खड़े कर देने वाली सच्चाई / Shivpuri News

शिवपुरी: जिले के नरवर थाना क्षेत्र के चकरामपुर में हुए ट्रिपल मर्डर केस की वजह बूथ कैप्चरिंग थी। घटना के चश्मदीदों ने रविवार को नरवर थाने के सामने प्रदर्शन के दौरान ये बात कही।
इस दौरान घटना के चश्मदीदों ने जब बताया कि किस प्रकार आरोपियों ने अमानवीयता के साथ इस हत्याकांड को अंजाम दिया है तो इसे सुनकर लोगों के रोंगटे खड़े हो गए।चश्मदीदों ने बताया कि आरोपियों ने जहां एक युवक को जिंदा जला कर मार डाला वहीं आरोपियों ने महिला को टंग पर टंग रखा कर चीर कर उसकी निर्मम तरीके से हत्या की है। आरोपितों ने निहत्थे लोगों को घेरकर निर्ममता से तीन लोगों की केवल इसलिए हत्या कर दी क्योंकि उन्होंने आरोपियों को मतदान के दौरान फर्जी वोट डालने से रोका था। रविवार को ग्वालियर से शव नरवर पहुंचने पर कस्बे में तनाव की स्थिति निर्मित हो गई थी क्षत्रिय समाज और परिजनों द्वारा सभी आरोपियों के घरों को बुलडोजर चला कर जमींदोज करने और मृतकों को 50-50 लाख रुपए मुआवजा देने की मांग को लेकर प्रदर्शन किया। प्रशासन द्वारा मृतक के परिजनों को 50-50 हजार रूपए की आर्थिक सहायता और अन्य मांगे स्वीकृत किए जाने का आश्वासन दिया जिसके बाद क्षत्रिय समाज और परिजनों ने अपना प्रदर्शन समाप्त कर शवों को लेकर गांव पहुंचे।
पीडब्ल्यूडी राज्यमंत्री सुरेश धाकड़ राठखेड़ा ने घटना को बताया निंदनीय:
रविवार को क्षत्रिय समाज और परिजनों द्वारा नरवर में किए गए प्रदर्शन में पीडब्ल्यूडी राज्यमंत्री सुरेश धाकड़ राठखेड़ा शामिल हुए। उन्होंने शोकाकुल परिवार को ढांढस बंधाते हुए घटना को निंदनीय बताया और आरोपियों को फांसी की सजा देने की बात कही है

More from Fast SamacharMore posts in Fast Samachar »
More from ShivpuriMore posts in Shivpuri »

Be First to Comment

Leave a Reply

error: Content is protected !!