शिवपुरी: जिले के रन्नौद कस्बे में दुकान के मालिक और उसके तीन पुत्रों ने किराए से लेकर दुकान संचालित करने वाले युवक को पीट दिया। मारपीट की घटना सीसीटीवी में भी कैद हुई है। पीड़ित दुकानदार की शिकायत पर रन्नौद थाना पुलिस ने पिता और उसके तीन पुत्रों के खिलाफ मारपीट की धाराओं में मामला पंजीबद्ध कर विवेचना में लिया है।
जानकारी के मुताबिक राहुल राय विसंबर गौड़ की दुकान किराए से लेकर दुकान को संचालित करता आ रहा था। बताया गया है कि किराएदार राहुल राय ने अपने दुकान के मालिक को 11 माह से दुकान का किराया नहीं दिया था, इसी बात को लेकर शनिवार की दोपहर किराएदार और दुकानदार के बीच बहस हो गई। इसके बाद दुकान के मालिक विसंबर गौड़ और उसके तीन पुत्रों ने मिलकर राहुल की जमकर मारपीट कर दी।
मारपीट की घटना सीसीटीवी में भी कैद हो गई। बता दें कि जिस वक्त राहुल राय के साथ मारपीट की जा रही थी उस वक्त पड़ोसी दुकानदार राहुल को बचाने की वजह अपनी दुकान को बंद कर भागने की फिराक में नजर आया। यह घटना भी सीसीटीवी में दिखाई दे रही है। राहुल राय की शिकायत पर पुलिस ने पिता और उसके तीन पुत्रों के खिलाफ मामले की विवेचना शुरू कर दी है।

रन्नौद में किराया नहीं देने पर दुकान मालिक ने 3 पुत्रों के साथ मिलकर दुकानदार को पीटा, घटना सीसीटीवी में कैद / Shivpuri News
More from Fast SamacharMore posts in Fast Samachar »
- शिवपुरी के अत्याधुनिक मुख्य डाकघर का लोकार्पण, सिंधिया ने खुद टोकन लेकर समझाई डिजिटल व्यवस्था / Shivpuri News
- शिवपुरी में देश के 7वें पोस्टल ट्रेनिंग सेंटर की नींव, अब डाक कर्मचारियों को नहीं जाना पड़ेगा 600 किमी दूर / Shivpuri News
- राजस्थान से शिवपुरी आया था स्मैक बेचने, 38.50 ग्राम स्मैक के साथ रवि जोगी गिरफ्तार / Shivpuri News
- हत्या के मामले में छह माह से फरार परमाल यादव गिरफ्तार, गिरफ्तारी वारंटी बनवीर लोधी भी पकड़ा / Shivpuri News
- अहमदाबाद से 16 वर्षीय नाबालिग सुरक्षित दस्तयाब, बहला-फुसलाकर ले जाने वाला आरोपी गिरफ्तार / Shivpuri News
More from ShivpuriMore posts in Shivpuri »

Be First to Comment