शिवपुरी: जिले के सिरसौद गांव में एससी एसटी एक्ट के केस में राजीनामा नहीं करने पर एक दलित परिवार के साथ दबंगों द्वारा बेरहमी से मारपीट और घर में तोड़फोड़ करने का मामला सामने आया है। जख्मी हालत में जिला अस्पताल में इलाज करने पहुंचे घायलों ने बताया कि कोर्ट में चल रहे हरिजन एक्ट के मामले में राजीनामा करने से इंकार करने पर दबंगों ने ना केवल लात घूसों बल्कि पत्थर और कुल्हाड़ी से उनके ऊपर हमला कर बेरहमी से मारपीट कर उनके घर में भी तोड़फोड़ कर दी।आरोप है कि हमलावरों के पास अवैध हथियार भी थे। पुलिस ने पीड़ितों को मेडिकल के लिए जिला अस्पताल में भेज कर मामला दर्ज का जांच शुरू कर दी है।
जानकारी के अनुसार मुन्ना जाटव उम्र 58 वर्ष निवासी सिरसौद का गांव के ही भरत शर्मा से कोर्ट में चल रहे हरिजन एक्ट के एक मामले को लेकर पुराना विवाद चला आ रहा है। हरिजन एक्ट के मामले को लेकर आज भरत शर्मा ने मुन्ना जाटव से राजीनामे के लिए कहा जिस पर से विवाद हुआ और भरत शर्मा छुट्टन शर्मा सरपंच शर्मा दिनेश जाटव और संतोष जाटव ने मुन्ना जाटव के परिवार पर हमला कर दिया।इस हमले में मुन्ना जाटव उसकी पत्नी मीना जाटव पुत्र नरेंद्र जाटव और मुलायम जाटव घायल हो गए।पुलिस ने घायलों को मेडिकल के लिए जिला अस्पताल में भेज कर मामला दर्ज का जांच शुरू कर दी है।

सिरसौद गांव में एससी एसटी एक्ट के केस में राजीनामा नहीं करने पर दलित परिवार के ऊपर टूटा दबंगों का कहर, 4 घायल / Shivpuri News
More from Fast SamacharMore posts in Fast Samachar »
- खुड़ा फीडर पर मेंटीनेंस: 20 मई को 5 घंटे बंद रहेगी बिजली, कई कॉलोनियां होंगी प्रभावित / Shivpuri News
- आंगनवाड़ी केंद्रों में लापरवाही पर बड़ी कार्रवाई: 2 कार्यकर्ताओं की सेवा समाप्त, 20 से अधिक को नोटिस और वेतन काटा / Shivpuri News
- एसपी यांगचेन डोलकर भूटिया ने की जनसुनवाई: 100 से ज्यादा फरियादियों की सुनी समस्याएं, त्वरित कार्रवाई के निर्देश / Shivpuri News
- डिलीवरी पीड़िता को लेकर पोहरी अस्पताल में हंगामा: डॉक्टर को नींद से जगाना पड़ा भारी, परिजनों पर FIR / Shivpuri News
- सरकारी जमीन पर कब्जा नहीं हटा, पंचायत में 2 करोड़ के फर्जी भुगतान का आरोप: ग्रामीण ने कलेक्टर-सीईओ से लगाई गुहार / Shivpuri News
More from ShivpuriMore posts in Shivpuri »

Be First to Comment