Press "Enter" to skip to content

पुरानी शिवपुरी में शराब पार्टी के दौरान 2 दोस्तों में हुआ झगड़ा, धक्का लगने से जमीन पर गिरा युवक हुआ घायल / Shivpuri News

शिवपुरी: जिले के देहात थाना क्षेत्र के पुरानी शिवपुरी इलाके में बीती रात शराब पार्टी के दौरान 2 दोस्तों में झगड़ा हो गया। जिसके बाद एक दोस्त ने दूसरे दोस्त को शराब के नशे में धक्का दे दिया जिससे वह जमीन पर गिरकर घायल हो गया। घायल युवक को उसके ससुर ने इलाज के लिए जिला अस्पताल में भर्ती कराया जहां उसका उपचार किया जा रहा है।
जानकारी के अनुसार टमाटर भरने की मजदूरी करने वाले दो दोस्त सलमान और इरफान बीती रात शराब पार्टी कर रहे थे इसी दौरान दोनों शराब के नशे में एक दूसरे को गाली देने लगे। इसी दौरान गुस्से में सलमान ने इरफान को धक्का दे दिया जिससे वह जमीन पर गिर पड़ा।सिर में चोट लगने की वजह से इरफान घायल हो गया जिसे उपचार के लिए जिला अस्पताल में भर्ती कराया गया है।

More from Fast SamacharMore posts in Fast Samachar »
More from ShivpuriMore posts in Shivpuri »

Be First to Comment

Leave a Reply

error: Content is protected !!