Press "Enter" to skip to content

कोलारस आबकारी की निर्वाचन के ड्राई डे पर कार्यवाही, तीन आरोपी गिरफ्तार / Shivpuri News

शिवपुरी: कलेक्टर श्रीमान रवींद्र कुमार चौधरी द्वारा विधानसभा निर्वाचन अवधि में ड्राई डे पर अवैध मदिरा निर्माण, विक्रय,परिवहन,धारण के खिलाफ कार्यवाहियों के लिए निर्देश दिए गए हैं इसी अनुक्रम में आबकारी द्वारा अवैध मदिरा की रोकथाम के लिए जिला आबकारी अधिकारी श्री संजय कुमार गुप्ता के नेतृत्व में लगातार जारी कार्यवाहियों में दिनाँक 16.11.2023 एवं 17.11.2023 को ड्राई डे पर कोलारस क्षेत्रांतर्गत सघन क्षेत्र गश्त कर कार्यवाहियां की गईं जिसमें 14 बियर ,75 पाव देशी प्लेन मदिरा और 40 लीटर हाथ भट्टी मदिरा ज़ब्त कर 1200 किलो गुड़ लहान मौके पर नष्ट कर तीन आरोपियों को गिरफ्तार कर आबकारी अधिनियम 1915 के अंतर्गत 5 प्रकरण दर्ज किए गए.
उक्त कार्यवाहियों में वृत्त प्रभारी आबकारी उपनिरीक्षक तीर्थराज भारद्वाज , आरक्षक सतीश जयंत, रितिक धाकड़ का सराहनीय योगदान रहा.

More from Fast SamacharMore posts in Fast Samachar »
More from ShivpuriMore posts in Shivpuri »

Be First to Comment

Leave a Reply

error: Content is protected !!