शिवपुरी: जिले में विधानसभा चुनाव को लेकर मतदान जारी है। प्रदेश में अपनी पसंद की सरकार चुनने के लिए मतदाता उत्साह के साथ मतदान में भाग ले रहे हैं। सुबह से ही पोलिंग बूथों पर मतदाताओं की लंबी लंबी कतारें लगी नजर आ रही है। सुबह 9:00 बजे तक प्राप्त मतदान के आंकड़ों के अनुसार जिले की पिछोर विधानसभा में सर्वाधिक मतदान हुआ है. यहां 15.76 प्रतिशत मतदान हो चुका है। यहां बीजेपी के प्रीतम सिंह लोधी और कांग्रेस के अरविंद सिंह लोधी में सीधा मुकाबला है। अब तक प्राप्त जानकारी के अनुसार फिलहाल बीजेपी यहां बढ़त बनाए हुए हैं। दूसरे नंबर पर पोहरी विधानसभा है यहां 14.59 प्रतिशत मतदान हुआ है। यहां बीजेपी कांग्रेस और बीएसपी में त्रिकोणीय मुकाबला है। लेकिन अब तक हुए मतदान के बाद यहां बीजेपी और कांग्रेस में कड़ा मुकाबला देखने को मिल रहा है। वहीं शिवपुरी में 13.75 प्रतिशत मतदान हुआ है। यहां बीजेपी प्रत्याशी देवेंद्र जैन बढ़त बनाते नजर आ रहे हैं। कोलारस और करैरा में क्रमश 14.1 और 13.22 प्रतिशत मतदान हुआ है। यहां लाडली बहना योजना का असर नजर आ रहा है। दोनों जगह से बीजेपी बढ़त बनाती नजर आ रही है।

शिवपुरी की 5 विधानसभा में मतदान जारी: BJP को बढ़त, तो कहीं काटे का मुकावला, लाडली बहना ने बनाया रुझान / Shivpuri News
More from Fast SamacharMore posts in Fast Samachar »
- खुड़ा फीडर पर मेंटीनेंस: 20 मई को 5 घंटे बंद रहेगी बिजली, कई कॉलोनियां होंगी प्रभावित / Shivpuri News
- आंगनवाड़ी केंद्रों में लापरवाही पर बड़ी कार्रवाई: 2 कार्यकर्ताओं की सेवा समाप्त, 20 से अधिक को नोटिस और वेतन काटा / Shivpuri News
- एसपी यांगचेन डोलकर भूटिया ने की जनसुनवाई: 100 से ज्यादा फरियादियों की सुनी समस्याएं, त्वरित कार्रवाई के निर्देश / Shivpuri News
- डिलीवरी पीड़िता को लेकर पोहरी अस्पताल में हंगामा: डॉक्टर को नींद से जगाना पड़ा भारी, परिजनों पर FIR / Shivpuri News
- सरकारी जमीन पर कब्जा नहीं हटा, पंचायत में 2 करोड़ के फर्जी भुगतान का आरोप: ग्रामीण ने कलेक्टर-सीईओ से लगाई गुहार / Shivpuri News
More from ShivpuriMore posts in Shivpuri »

Be First to Comment