शिवपुरी: जिले के सिरसौद थाना क्षेत्र के बिलारा आटा मिल के पास बुधवार देर शाम दो बाइक आमने-सामने टकरा गईं। जिससे हादसे में दोनों बाइक पर सवार 5 लोग गंभीर रूप से घायल हो गए। उन्हें 108 एम्बुलेंस की मदद से अस्पताल में भर्ती कराया गया है।
जानकारी के अनुसार राजकुमार कुशवाह पुत्र तकत सिंह उम्र 42 साल निवासी नोहरी खुर्द अपनी पत्नी रविता कुशवाह उम्र 28 साल और बेटी आयुषी उम्र 7 साल और छोटी बेटी वंशी कुशवाह उम्र 3 साल के साथ पोहरी साइड से अपनी घर की ओर आ रहे थे। वहीं दूसरी बाइक पर सवार जसरथ कुशवाह पुत्र शिवनारायण कुशवाह उम्र 42 साल निवासी मरोरा अहीर और शांति जाटव पत्नी दुर्गा जाटव उम्र 62 साल के साथ शिवपुरी से अपने घर की ओर जा रहे थे, तभी बिलारा आटा मिल के पास दोनों बाइक आमने-सामने भिड गईं, हादसे में 5 लोग घायल हो गए।
इसकी सूचना 108 के ईएमटी संजीव तोमर को मिली। इसके बाद मौके पर पहुंचकर 108 एम्बुलेंस के ईएमटी संजीव तोमर और पायलट अर्जुन सिंह ने देखा की घायलों की स्थिति गंभीर है तो उन्होंने एम्बुलेंस की तय रफ्तार को बढ़ने की परमिशन मांगी, जिस पर डीएम शुभम मिश्रा ने परमिशन दी जिस पर 80 से 90 प्रति किलोमीटर के हिसाब से एम्बुलेंस को अस्पताल पहुंचा गया।

दो बाइक की आमने सामने से हुई भिड़ंत: बाइक पर सवार 5 लोग गंभीर घायल / Shivpuri News
More from Fast SamacharMore posts in Fast Samachar »
- शिवपुरी के अत्याधुनिक मुख्य डाकघर का लोकार्पण, सिंधिया ने खुद टोकन लेकर समझाई डिजिटल व्यवस्था / Shivpuri News
- शिवपुरी में देश के 7वें पोस्टल ट्रेनिंग सेंटर की नींव, अब डाक कर्मचारियों को नहीं जाना पड़ेगा 600 किमी दूर / Shivpuri News
- राजस्थान से शिवपुरी आया था स्मैक बेचने, 38.50 ग्राम स्मैक के साथ रवि जोगी गिरफ्तार / Shivpuri News
- हत्या के मामले में छह माह से फरार परमाल यादव गिरफ्तार, गिरफ्तारी वारंटी बनवीर लोधी भी पकड़ा / Shivpuri News
- अहमदाबाद से 16 वर्षीय नाबालिग सुरक्षित दस्तयाब, बहला-फुसलाकर ले जाने वाला आरोपी गिरफ्तार / Shivpuri News
More from ShivpuriMore posts in Shivpuri »

Be First to Comment