Press "Enter" to skip to content

कोटा-झांसी फोरलेन हाइवे पर ट्रेलर से गिरे पाइप, बमुश्किल निकले वाहन / Shivpuri News

शिवपुरी: कोटा-झांसी फोरलेन हाइवे पर सलैया गांव और पुराने अमोला के बीच ट्रेलर से पाइप निकलकर सड़क पर बिखर गए। इस कारण दूसरे वाहनों को निकलने में काफी परेशानी रही। बाइकों को देर शाम तक इकट्ठा करके हटाया, तब जाकर पूरी तरह रास्ता साफ हुआ।

जानकारी के मुताबिक बुधवार की दोपहर करीब 12 बजे झांसी की ओर जा रहे ट्रेलर से प्लास्टिक के बड़े पाइप निकलकर फोरलेन हाइवे पर बिखर गए। लंबाई ज्यादा होने की वजह से पाइप पूरी सड़क पर आ गए जिससे दूसरे वाहन नहीं निकल पा रहे थे। साइड से कुछ पाइप को हटाकर रास्ता साफ किया, जहां से गाड़ियां बमुश्किल निकल पा रही थीं। देर शाम सारे पाइप हटाने के बाद रास्ता साफ हो सका।

More from Fast SamacharMore posts in Fast Samachar »
More from ShivpuriMore posts in Shivpuri »

Be First to Comment

Leave a Reply

error: Content is protected !!