शिवपुरी: करैरा में कांग्रेस प्रत्याशी जनसंपर्क के दौरान एक घर पहुंचे तो एक युवक ने तिलक लगाकर श्रीफल के साथ 50 रुपए दे दिए। लेकिन प्रत्याशी प्रागीलाल जाटव ने 500 रु. का नोट लिया और 50 रु. सहित कुल 550 रु. संबंधित व्यक्ति को लौटा दिए। जनसंपर्क के दौरान कोई भी प्रत्याशी मतदाताओं को लुभाने के लिए कैश आदि नहीं दे सकते। कांग्रेस प्रत्याशी का व्यक्ति को कैश देने का वीडियो वायरल हो रहा है। हालांकि चुनाव आयोग की तरफ से मामले में कोई कार्रवाई नहीं हुई है।
जानकारी के मुताबिक कांग्रेस प्रत्याशी प्रागीलाल जाटव का करैरा विस क्षेत्र में जनसंपर्क के दौरान का वीडियो सामने आया है। वोट मांगने पहुंचे प्रागीलाल को व्यक्ति ने तिल लगाया और फिर श्रीफल के साथ 50 रुपए देने दिए। यह देख प्रत्याशी प्रागीलाल ने गनर से 500 रुपए का नोट लिया और 50 रुपए सहित अपनी तरफ से कुल 550 रुपए संबंधित व्यक्ति को लौटा दिए। जनसंपर्क के दौरान किसी ने प्रत्याशी का यह वीडियो बना लिया। यह वीडियो वायरल हो गया है। मतदाता को कैश देने पर प्रागीलाल के खिलाफ चुनावी आचार संहिता के उल्लंघन का मामला बन सकता है। हालांकि देर शाम तक चुनाव आयोग की नजर में वीडियो नहीं आया है। इस कारण किसी तरह की कोई कार्रवाई नहीं हो सकी।
जांच कर कार्रवाई कराएंगे
कांग्रेस प्रत्याशी द्वारा जनसंपर्क के दौरान व्यक्ति को कैश देने संबंधी वीडियो की जानकारी नहीं है। यदि ऐसा है तो हम जांच कराकर कार्रवाई कराएंगे। – अजय शर्मा, रिटर्निंग ऑफिसर, विधानसभा क्षेत्र करैरा

कांग्रेस प्रत्याशी प्रागीलाल ने मतदाता को 50 के बदले 550 रुपए दिए, वीडियो वायरल / Shivpuri News
More from Fast SamacharMore posts in Fast Samachar »
- खुड़ा फीडर पर मेंटीनेंस: 20 मई को 5 घंटे बंद रहेगी बिजली, कई कॉलोनियां होंगी प्रभावित / Shivpuri News
- आंगनवाड़ी केंद्रों में लापरवाही पर बड़ी कार्रवाई: 2 कार्यकर्ताओं की सेवा समाप्त, 20 से अधिक को नोटिस और वेतन काटा / Shivpuri News
- एसपी यांगचेन डोलकर भूटिया ने की जनसुनवाई: 100 से ज्यादा फरियादियों की सुनी समस्याएं, त्वरित कार्रवाई के निर्देश / Shivpuri News
- डिलीवरी पीड़िता को लेकर पोहरी अस्पताल में हंगामा: डॉक्टर को नींद से जगाना पड़ा भारी, परिजनों पर FIR / Shivpuri News
- सरकारी जमीन पर कब्जा नहीं हटा, पंचायत में 2 करोड़ के फर्जी भुगतान का आरोप: ग्रामीण ने कलेक्टर-सीईओ से लगाई गुहार / Shivpuri News
More from ShivpuriMore posts in Shivpuri »

Be First to Comment