शिवपुरी: केंद्रीय मंत्री ज्योतिरादित्य सिंधिया आज अपने चुनावी दौरे में मध्य प्रदेश के शिवपुरी ज़िले के कोलारस विधानसभा पहुंचे और भाजपा प्रत्याशीश्री महेंद्र रामसिंह यादव जी के समर्थन में जनसभा को सम्बोधित किया । बता दें की पिछले 12 दिनों में सिंधिया ने पुरे मध्य प्रदेश में 60 से भी अधिक जनसभाएं की है, ग्वालियर से लेकर मैहर और उज्जैन एवं भोपाल तक उनकी सभाओं में लाखों की संख्या में लोगों ने भाग लेकर उनको तथा भाजपा को अपना समर्थन दिया है।
मुझे गर्व है की मैं भाजपा का कार्यकर्ता हूँ
अपने भाषण के शुरुआत में उन्होंने भाजपा के बारे में बात करते हुए कहा कि, मुझे गर्व है की मैं उस भाजपा का कार्यकर्त्ता हूँ, जिसकी नींव मेरी दादी राजमाता विजयाराजे सिंधिया ने रखी थी, जिसका मार्गदर्शन अटल बिहारी वाजपेयी ने की थी, जिस भाजपा के रोम – रोम में माँ भारती बस्ती है, जिस भाजपा पार्टी ने प्रधानमंत्री नरेन्द्र मोदी जी के नेतृत्व में न सिर्फ चाँद पर भारत का झंडा फहराया बल्कि पाकिस्तान द्वारा किये गए आतंकी हमले का जवाब भी दिया। मुझे गर्व है मैं उस भाजपा का हिस्सा हूँ जिसने 370 अनुछेद रद्द कर के कश्मीर में विकास का एक नया दौर शुरू किया और जिस भाजपा ने हर भारतीय का सपना, राम मंदिर की स्थापना को सत्य किया।
कांग्रेस पर किया वार बोला, लापता विकास मॉडल वाली सरकार ने कुछ नहीं किया
कांग्रेस पर हमला करते हुए केंद्रीय मंत्री सिंधिया ने कहा की 2018 में जब कांग्रेस की सरकार बनी तो उस सरकार ने विकास का एक ‘लापता’ मॉडल शुरू किया जिसमे घर, बिजली, पानी, अनाज – हर सुविधा लापता थी। और आज जब चुनाव का समय आया है तो यह लोग विदेशी पक्षी की तरह ठंड में अपना बसेरा करने यहाँ आ गए है। इन लोगो ने जनता के लिए न कभी काम किया है न कभी करेंगे। इनक मकसद हमेशा कुर्सी रही है, पर भाजपा का लक्ष्य रहा है ‘जनता का विकास’ .
सिंधिया परिवार ने शिवपुरी के विकास को हमेशा अपनी प्राथमिकता माना है
क्षेत्र में सिंधिया परिवार द्वारा किये गेय विकास कार्यों की गिनती करते हुए मंत्री सिंधिया ने कहा की, आधुनिक शिवपुरी का निर्माण मेरे पूर्वज महाराजा माधो राव सिंधिया प्रथम ने ग्रीष्मकालीन राजधानी के रूप में करवाया था। शिवपुरी, कोलारस, पिछोर और करेरा क्षेत्रों में जलकार्य पर 1.5 लाख रूपये खर्च किये गये थे। सिंधिया सरकार द्वारा शिवपुरी के लिए स्वीकृत जल निकासी की लागत लगभग रु. 3,71,830 थी।

केंद्रीय मंत्री ज्योतिरादित्य सिंधिया की विशाल जनसभा: हज़ारों की भीड़ में बोला “मुझे गर्व है की मैं भाजपा का कार्यकर्ता हूँ, जिसकी नींव मेरी दादी ने रखी थी / Shivpuri News
More from Fast SamacharMore posts in Fast Samachar »
- खुड़ा फीडर पर मेंटीनेंस: 20 मई को 5 घंटे बंद रहेगी बिजली, कई कॉलोनियां होंगी प्रभावित / Shivpuri News
- आंगनवाड़ी केंद्रों में लापरवाही पर बड़ी कार्रवाई: 2 कार्यकर्ताओं की सेवा समाप्त, 20 से अधिक को नोटिस और वेतन काटा / Shivpuri News
- एसपी यांगचेन डोलकर भूटिया ने की जनसुनवाई: 100 से ज्यादा फरियादियों की सुनी समस्याएं, त्वरित कार्रवाई के निर्देश / Shivpuri News
- डिलीवरी पीड़िता को लेकर पोहरी अस्पताल में हंगामा: डॉक्टर को नींद से जगाना पड़ा भारी, परिजनों पर FIR / Shivpuri News
- सरकारी जमीन पर कब्जा नहीं हटा, पंचायत में 2 करोड़ के फर्जी भुगतान का आरोप: ग्रामीण ने कलेक्टर-सीईओ से लगाई गुहार / Shivpuri News
More from ShivpuriMore posts in Shivpuri »

Be First to Comment