शिवपुरी: जिले के बैराड़ कस्बे में आज एक पटाखों की दुकान में आग लगने से इलाके में अफरातफरी मच गई।पटाखों की दुकान में आग लगने से हो रहे एक के बाद एक हो रहे धामकों को देखकर आतिशबाजी विक्रेताओं में हड़कंप मच गया दुकानदारों ने आनन-फानन में दुकान में लगी आग को बुझाने के लिए टैंकर से पानी डालकर बमुश्किल आग पर काबू पाया जिसके बाद लोगों ने राहत की सांस ली।
जानकारी के अनुसार बैराड़ कस्बे की पुरानी अनाज मंडी में स्थित आतिशबाजी बाजार में आज सुबह अचानक से ओपी गुप्ता की पटाखों की दुकान में आग लग गई। जिससे दुकानदारों में हड़कंप मच गया तुरंत लोगों ने पानी डालकर आग को बुझाने का प्रयास किया काफी मशक्कत के बाद लोगों ने पानी डालकर आग पर काबू पाया।बताया जा रहा है कि बैराड़ कस्बे की पुरानी अनाज मंडी परिसर में प्रशासन द्वारा आतिशबाजी विक्रेताओं के लिए 500-500 रुपए की रसीद काटकर जगह आवंटित की लेकिन यहां पर प्रशासन द्वारा सुरक्षा के कोई इंतजाम नहीं किए गए। पटाखों की दुकान में आग लगने की सूचना के बाद मौके पर पहुंची फायर ब्रिगेड की गाड़ी का पानी कुछ देर में ही खत्म हो गया वह तो लोगों समझ-बूझ से काम लेकर पटाखों की दुकान में लगी आग को समय रहते बुझा लिया अगर प्रशासन के भरोसे रहते तो निश्चित रूप से बड़ा नुक्सान हो सकता था।

बैराड़ में पटाखों की दुकान में लगी आग से मची अफरातफरी, कड़ी मशक्कत के बाद लोगों ने पाया आग पर काबू / Shivpuri News
More from Fast SamacharMore posts in Fast Samachar »
- शिवपुरी के अत्याधुनिक मुख्य डाकघर का लोकार्पण, सिंधिया ने खुद टोकन लेकर समझाई डिजिटल व्यवस्था / Shivpuri News
- शिवपुरी में देश के 7वें पोस्टल ट्रेनिंग सेंटर की नींव, अब डाक कर्मचारियों को नहीं जाना पड़ेगा 600 किमी दूर / Shivpuri News
- राजस्थान से शिवपुरी आया था स्मैक बेचने, 38.50 ग्राम स्मैक के साथ रवि जोगी गिरफ्तार / Shivpuri News
- हत्या के मामले में छह माह से फरार परमाल यादव गिरफ्तार, गिरफ्तारी वारंटी बनवीर लोधी भी पकड़ा / Shivpuri News
- अहमदाबाद से 16 वर्षीय नाबालिग सुरक्षित दस्तयाब, बहला-फुसलाकर ले जाने वाला आरोपी गिरफ्तार / Shivpuri News
More from ShivpuriMore posts in Shivpuri »

Be First to Comment