Press "Enter" to skip to content

मकान में घुसा पिकअप वाहन, महिला की मौत, 3 साल का मासूम गंभीर / Shivpuri News

शिवपुरी: जिले की पिछोर अनुविभाग के भौती कस्बे में एक लोडिंग पिकअप वाहन की टक्कर से एक मकान की दीवार भरभराकर गिर गई। दीवार के नीचे दबने से एक महिला की मौत हो गई वहीं एक तीन साल का मासूम घायल हुआ है।

जानकारी के मुताबिक, भौंती कस्बे के गणेश मोहल्ले में दीवाली के दिन एक बुलेरो पिकअप वाहन अनियंत्रित होकर एक मकान में दीवार तोड़कर जा घुसा, वाहन की टक्कर से दीवार छतिग्रस्त होकर गिर गई।

बता दें कि दीवार के उस पार बैठी नजमा खान और उसका 3 साल का नाती उजेर खान दीवार के नीचे दब कर घायल हो गए थे। दोनों घायलों को जिला अस्पताल भर्ती कराया गया है। जहां से महिला की गंभीर हालत को देखते हुए ग्वालियर रेफर किया गया था, लेकिन महिला ने रास्ते में ही दम तोड़ दिया।

बताया गया है कि गाड़ी बल्लू कसाब (सेठ) की है और उसे बल्लू का ड्राइवर छोटू लोधी चला रहा था। जो कि शराब के नशे में था, जिस मकान में गाड़ी घुसी वह महबूब खान का है। महबूब खान की पत्नी नजमा खान की मौत हो गई। पुलिस ने मामले की जांच शुरू कर दी है।

More from Fast SamacharMore posts in Fast Samachar »
More from ShivpuriMore posts in Shivpuri »

Be First to Comment

Leave a Reply

error: Content is protected !!