Press "Enter" to skip to content

रिश्तेदार के घर जाने की कहकर निकली 75 साल की वृद्ध महिला लापता, गुमशुदगी दर्ज / Shivpuri News

शिवपुरी: जिले के तेंदुआ थाना क्षेत्र की ग्राम सुआटोर की रहने वाली 75 साल की बुजुर्ग महिला शुक्रवार की सुबह से लापता हो गई। 24 घंटे बीत जाने के बाद जब बुजुर्ग महिला का कोई सुराग नहीं लगा। इसके बाद परिजनों ने बुजुर्ग की गुमशुदगी की शिकायत तेंदुआ थाना में दर्ज कराई।


जानकारी के अनुसार, तेंदुआ थाना क्षेत्र के सुआटोर गांव की रहने वाले रमको कुशवाह (75) शिवपुरी के रहने वाले किसी रिश्तेदार की गमी के बाद परिजनों से मिलने की कहकर गांव से शुक्रवार की सुबह निकली हुई थी।

हालांकि रमको कुशवाह शिवपुरी नहीं पहुंची, इसके बाद बुजुर्ग महिला की तलाश की गई। बाद में बुजुर्ग महिला का कोई सुराग नहीं लगा। तेंदुआ थाना पुलिस ने बुजुर्ग महिला की गुमशुदगी दर्ज कर तलाश शुरू कर दी।

More from Fast SamacharMore posts in Fast Samachar »
More from ShivpuriMore posts in Shivpuri »

Be First to Comment

Leave a Reply

error: Content is protected !!