Press "Enter" to skip to content

खेत की जुताई कर रहे ट्रैक्टर पर से 9 साल का मासूम गिरा, डॉक्टरों ने मृत घोषित किया / Shivpuri News

शिवपुरी: जिले के बैराड़ थाना क्षेत्र के नरैयाखेड़ी गांव में एक ट्रैक्टर से गिरकर 9 साल के बालक की मौत हो गई। परिजन बालक को जिला अस्पताल लेकर पहुंचे थे। जिसके बाद डॉक्टरों ने बालक को मृत घोषित कर दिया।


जानकारी के मुताबिक, शनिवार की दोपहर 9 साल का बालक देवेंद्र रावत पुत्र राज कुमार रावत अपने गांव में खेत की जुताई के वक्त ट्रैक्टर पर सवार था। इसी दौरान वह अनियंत्रित होकर ट्रैक्टर से सिर के बल नीचे गिर गया। परिजन देवेंद्र को जिला अस्पताल लेकर पहुंचे थे। डॉक्टर ने बालक मृत घोषित कर दिया।

गौरतलब है कि देवेंद्र की मौत के बाद के बाद परिजन देवेंद्र के शव अपने गांव ले गए। उन्होंने पुलिस को सूचना दी और पोस्टमार्टम भी नहीं कराया। बैराड़ थाना प्रभारी नवीन यादव ने बताया कि गांव में पुलिस को भेजकर मामले की पड़ताल की जा रही है।

More from Fast SamacharMore posts in Fast Samachar »
More from ShivpuriMore posts in Shivpuri »

Be First to Comment

Leave a Reply

error: Content is protected !!