Press "Enter" to skip to content

DP से तार डालने को लेकर 2 पक्षों में सिर फुटव्वल, जमकर चले लाठी-डंडे और कुल्हाड़ी 10 घायल / Shivpuri News

शिवपुरी: जिले के भौंती थाना क्षेत्र के बड़ी उमरीकला गांव में खेत पर उजाले के लिए डीपी से तार डालने को लेकर 2 पक्षों में खूनी संघर्ष हो गया। इस दौरान दोनों पक्षों ने एक दूसरे पर लाठी-डंडे और कुल्हाड़ी से हमला बोल दिया। देखते ही देखते किसान का खेत कुरुक्षेत्र का मैदान बन गया। झगड़े में एक पक्ष की एक महिला समेत 6 लोग घायल हुए वहीं दूसरे पक्ष के भी चार लोगों को चोटें आई हैं। घटना की रिपोर्ट दोनों पक्षों ने भौंती थाना पहुंचकर दर्ज कराई जिस पर पुलिस ने दोनों पक्षों के 10 लोगों के खिलाफ मारपीट की धाराओं में क्रास मुकदमा दर्ज कर लिया है।
वहीं एक पक्ष के गंभीर रूप से घायल 5 लोगों स्पेन्द्र पुत्र जगदीश लोधी,जगदीश पुत्र बागराज लोधी बलवान पुत्र बगराज लोधी रविन्द्र पुत्र संग्राम लोधी रामवती पत्नी जगदीश लोधी निवासी उमरीकला को जिला अस्पताल में इलाज के लिए भर्ती कराया गया है।

More from Fast SamacharMore posts in Fast Samachar »
More from ShivpuriMore posts in Shivpuri »

Be First to Comment

Leave a Reply

error: Content is protected !!