Press "Enter" to skip to content

खांसी की दवाई के धोखे में युवक ने पिया कीटनाशक, मौत धनतेरस के दिन परिवार में पसरा मातम / Shivpuri News

शिवपुरी: जिले के मायापुर थाना क्षेत्र के बाघरी गांव में खांसी की दवाई के धोखे में एक युवक ने घास मारने का कीटनाशक पी लिया जिससे युवक की हालत बिगड़ गई। युवक को परिजन इलाज के लिए जिला अस्पताल लेकर पहुंचे जहां डॉक्टरों ने युवक की नब्ज देखकर उसे मृत घोषित कर दिया।धनतेरस के त्योहार के दिन अचानक से युवक की मौत हो जाने से परिवार में मातम पसर गया।
जानकारी के अनुसार रुपसिंह पुत्र पन्ना उम्र 40 वर्ष निवासी बाघरी थाना मायापुर को खांसी की शिकायत थी। आज दोपहर रूपसिंह ने खांसी की दवाई समझकर घास मारने का कीटनाशक पी लिया। रूपसिंह को इलाज के लिए परिजन जिला अस्पताल ले गए लेकिन उसने रास्ते में ही दम तोड़ दिया।

More from Fast SamacharMore posts in Fast Samachar »
More from ShivpuriMore posts in Shivpuri »

Be First to Comment

Leave a Reply

error: Content is protected !!