Press "Enter" to skip to content

सिंधिया के गढ़ में दहाड़े दिग्विजय सिंह ज्योतिरादित्य सिंधिया और सीएम शिवराज पर किया जुबानी हमला / Shivpuri News

शिवपुरी: पूर्व मुख्यमंत्री दिग्विजय सिंह ने शुक्रवार को शिवपुरी जिले की पोहरी विधानसभा क्षेत्र के बैराड़ कस्बे में कांग्रेस प्रत्याशी कैलाश कुशवाह के समर्थन में विशाल चुनावी आमसभा को संबोधित किया। इस दौरान जहां पूर्व मुख्यमंत्री दिग्विजय सिंह ने जनता से कांग्रेस प्रत्याशी को जिताने की अपील की वहीं बीजेपी और उसके नेताओं ज्योतिरादित्य सिंधिया सीएम शिवराज सिंह चौहान और बीएसपी सुप्रीमो मायावती पर जुबानी हमला किया।
पूर्व मुख्यमंत्री दिग्विजय सिंह ने केन्द्रीय मंत्री ज्योतिरादित्य सिंधिया पर निशाना साधते हुए कहा कि राजा महाराजा बिक गए लेकिन आदिवासी दलित और गरीब जनता नहीं बिकी। सीएम शिवराज सिंह चौहान तंज कसते हुए उन्होंने कहा कि मध्यप्रदेश में मामा एक मात्र ऐसे किसान है जो एक एकड़ जमीन में 2 करोड़ रुपए की फसल उगाते हैं। बीएसपी सुप्रीमो मायावती पर उन्होंने विधानसभा चुनाव में टिकट बेचने का आरोप लगाते हुए कहा कि पैसे दे दो और टिकट ले जाओ.

More from Fast SamacharMore posts in Fast Samachar »
More from ShivpuriMore posts in Shivpuri »

Be First to Comment

Leave a Reply

error: Content is protected !!