शिवपुरी की पिछोर विधानसभा पहुंची यूपी के मैनपुरी से सपा सांसद डिंपल यादव ने सभा को संबोधित करते हुए कहा कि भाजपा की सरकार पांच किलो राशन देकर जनता को खरीदना चाहती है।
सांसद डिंपल यादव ने सभा को संबोधित करते हुए भाजपा पर हमला बोला उन्होंने कहा कि मध्यप्रदेश में दलितों और पिछड़े वर्ग के लोगों का शोषण लगातार हो रहा है। 75 सालों में शिक्षा और स्वास्थ्य के लिए कोई विकास नहीं हुआ है और ना ही महिलाओं की सुरक्षा को लेकर कोई कड़े कानून बने हैं लगातार मध्यप्रदेश में महिलाओं के बलात्कार और अपहरण जैसी घटनाएं हो रही हैं।
उन्होंने कहा कि बच्चों का भविष्य साकार न हो सके भाजपा ऐसी रणनीति पर काम करती है भाजपा की सरकार पांच किलो राशन देकर जनता को खरीदना चाहती है।
मध्यप्रदेश में विधानसभा चुनाव की तारीख के नजदीक आते ही प्रत्याशियों के समर्थन में स्टार प्रचारकों का जनसंपर्क लगातार जारी हो गया है। इसी कड़ी में शिवपुरी जिले की पिछोर विधानसभा से सपा प्रत्याशी राजीव यादव के समर्थन में सपा सांसद डिंपल यादव ने वोटरों को लुभाने खनियाधाना के सभागार मैदान में सभा की।
बता दें कि समाजबादी पार्टी से रहे पूर्व मुख्यमंत्री अखिलेश यादव द्वारा भी इस बार मध्यप्रदेश में चुनावी सभा की जा रही है इसके बाद अब उनकी पत्नी सपा सांसद डिंपल यादव ने भी प्रचार प्रसार का मोर्चा संभाल लिया है।

सपा सांसद डिंपल यादव ने भाजपा पर बोला हमला, कहा- 5 किलो राशन देकर जनता को खरीदना चाहती है पार्टी / Shivpuri News
More from Fast SamacharMore posts in Fast Samachar »
- शिवपुरी के अत्याधुनिक मुख्य डाकघर का लोकार्पण, सिंधिया ने खुद टोकन लेकर समझाई डिजिटल व्यवस्था / Shivpuri News
- शिवपुरी में देश के 7वें पोस्टल ट्रेनिंग सेंटर की नींव, अब डाक कर्मचारियों को नहीं जाना पड़ेगा 600 किमी दूर / Shivpuri News
- राजस्थान से शिवपुरी आया था स्मैक बेचने, 38.50 ग्राम स्मैक के साथ रवि जोगी गिरफ्तार / Shivpuri News
- हत्या के मामले में छह माह से फरार परमाल यादव गिरफ्तार, गिरफ्तारी वारंटी बनवीर लोधी भी पकड़ा / Shivpuri News
- अहमदाबाद से 16 वर्षीय नाबालिग सुरक्षित दस्तयाब, बहला-फुसलाकर ले जाने वाला आरोपी गिरफ्तार / Shivpuri News
More from ShivpuriMore posts in Shivpuri »

Be First to Comment