शिवपुरी: राजस्थान के जयपुर शहर स्थित दशहरा मैदान में 27-29 अक्टूबर तक चले तीन दिवसीय नेशनल ईवेंट में शिवपुरी की अंजलि व रचना ने पंजा कुश्ती में कमाल का प्रदर्शन कर 70 किग्रा वजन की विश्व चैंपियन कृतिका सिराल को चित कर पदक हासिल किए। शिवपुरी आर्म्स रेसलिंग की ओर से प्रतियोगिता में रचना जाटव, अंजलि जाटव, आयुष कौशल व आदित्य परमार ने हिस्सा लिया था। ग्वालियर आर्म्स रेसलिंग के अध्यक्ष डॉ केशव पाण्डेय ने बताया कि विभिन्न खेलो के लिए प्रतियोगिता में कोई 10 हजार खिलाड़ियों ने भाग लिया था। ग्वालियर आर्म्स रेसलिंग अकादमी के मेंटर मनीष मौर्य के मार्गदर्शन में बच्चों ने तैयारी की थी। जिसमें शिवपुरी के आयुष व रचना ने गोल्ड व अंजलि ने ब्राउन मेडल जीते।
सेंटर मनीष मौर्य ने बताया कि जयपुर नेशनल ईवेंट में पंजा के 500 प्रतिभागियों ने हिस्सा लिया। ग्वालियर में आर्म्स रेसलिंग खुलने से बच्चे देश-विदेश में उल्लेखनीय प्रदर्शन कर रहे हैं।
इस सफलता से भारत सरकार इसे खासा महत्व दे रही है। इस कड़ी में पहली बार भारत मे अगले साल 2024 में एशियन आर्म्स रेसलिंग का आयोजन हो रहा है। जिसमें बच्चे अपनी प्रतिभा का प्रदर्शन करेंगे।

जयपुर में शिवपुरी की बेटियों ने दिखाया दम, गोल्ड एवं ब्रॉउन मेडल जीते / Shivpuri News
More from Fast SamacharMore posts in Fast Samachar »
- शिवपुरी के अत्याधुनिक मुख्य डाकघर का लोकार्पण, सिंधिया ने खुद टोकन लेकर समझाई डिजिटल व्यवस्था / Shivpuri News
- शिवपुरी में देश के 7वें पोस्टल ट्रेनिंग सेंटर की नींव, अब डाक कर्मचारियों को नहीं जाना पड़ेगा 600 किमी दूर / Shivpuri News
- राजस्थान से शिवपुरी आया था स्मैक बेचने, 38.50 ग्राम स्मैक के साथ रवि जोगी गिरफ्तार / Shivpuri News
- हत्या के मामले में छह माह से फरार परमाल यादव गिरफ्तार, गिरफ्तारी वारंटी बनवीर लोधी भी पकड़ा / Shivpuri News
- अहमदाबाद से 16 वर्षीय नाबालिग सुरक्षित दस्तयाब, बहला-फुसलाकर ले जाने वाला आरोपी गिरफ्तार / Shivpuri News
More from ShivpuriMore posts in Shivpuri »

Be First to Comment