शिवपुरी: वोट करने से कुछ घंटे पहले 89 साल के पति नरेंद्र कुमार शर्मा सेवानिवृत्त उपसंचालक कृषि विभाग का निधन हो गया। लेकिन पत्नी शकुंतला देवी (87 वर्ष) ने अपना फर्ज निभाते हुए घर से वोट किया। शिवपुरी विधानसभा के आरओ एसडीएम अनूप श्रीवास्तव ने बताया कि बुधवार-गुरुवार को 80 से ज्यादा उम्र और दिव्यांग मतदाताओं के घर मतदान टीम ने पहुंचकर वोटिंग कराई।
गुरुवार को मतदान टीम सिद्धेश्वर कॉलोनी में रहने वाले कृषि विभाग के सेवानिवृत्त अफसर शर्मा के यहां पहुंची तो पता चला कि कुछ घंटे पहले ही उनका देहांत हुआ है। परिजन अंतिम संस्कार कर लौटे ही हैं। टीम ने शकुंतला देवी से अपील की तो वे अपने फर्ज से पीछे नहीं हटीं। शकुंतला देवी का कहना था कि हर बार पति-पत्नी साथ में वोट डालने जाते थे। इस बार घर पर साथ ही मतदान करने वाले थे, लेकिन ईश्वर को यह मंजूर नहीं था। उन्होंने पति की अंतिम इच्छा मानते हुए वोट डाला।

89 साल के पति की अंतिम इच्छा पूरी की: चंद घंटे पहले पति की मौत, पत्नी ने फिर भी निभाया वोट धर्म / Shivpuri News
More from Fast SamacharMore posts in Fast Samachar »
- शिवपुरी के अत्याधुनिक मुख्य डाकघर का लोकार्पण, सिंधिया ने खुद टोकन लेकर समझाई डिजिटल व्यवस्था / Shivpuri News
- शिवपुरी में देश के 7वें पोस्टल ट्रेनिंग सेंटर की नींव, अब डाक कर्मचारियों को नहीं जाना पड़ेगा 600 किमी दूर / Shivpuri News
- राजस्थान से शिवपुरी आया था स्मैक बेचने, 38.50 ग्राम स्मैक के साथ रवि जोगी गिरफ्तार / Shivpuri News
- हत्या के मामले में छह माह से फरार परमाल यादव गिरफ्तार, गिरफ्तारी वारंटी बनवीर लोधी भी पकड़ा / Shivpuri News
- अहमदाबाद से 16 वर्षीय नाबालिग सुरक्षित दस्तयाब, बहला-फुसलाकर ले जाने वाला आरोपी गिरफ्तार / Shivpuri News
More from ShivpuriMore posts in Shivpuri »

Be First to Comment