Press "Enter" to skip to content

झगडे के बीच में दो आरक्षकों को बोलना पड़ा महंगा: युवकों ने कर दी आरक्षकों की सरिए से मारपीट / Shivpuri News

शिवपुरी: मनियर क्षेत्र में दो आरक्षकों के साथ गुरुवार की रात लोहे की सरिये और एंगल से जमकर मारपीट कर दी गई। घायल दोनों आरक्षकों को जिला अस्पताल में भर्ती कराया गया था जहां से एक गंभीर रूप से घायल हुए आरक्षक को ग्वालियर रेफर किया गया है। पुलिस ने दो लोगों के खिलाफ मामला दर्ज कर विवेचना में लिया है।


जानकारी के मुताबिक आरक्षक यशपाल तोमर और आरक्षक अतुल सिंह तोमर गुरुवार की रात 11 बजे मनियर क्षेत्र के गुलमोहर होटल पैट्रोल पम्प के पास से होकर बाइक पर सवार होकर गुजर रहे थे। इसी दौरान अभिषेक शर्मा और हेमंत शर्मा नाम के दो युवक आपस में झगड़ा कर रहे थे।

दोनों आरक्षकों ने जब झगड़ा रोकने का प्रयास किया तभी दोनों झगड़ रहे युवकों ने दोनों आरक्षकों पर लोहे के सरिये और एंगलों से हमला बोल दिया। मारपीट करने के बाद अभिषेक शर्मा और हेमंत शर्मा मौके से फरार हो गए।

दोनों घायल आरक्षकों को जिला अस्पताल में भर्ती कराया गया था। जहां यशपाल तोमर के सिर और शरीर पर आई चोटों को देखते हुए ग्वालियर रेफर कर दिया गया। कोतवाली पुलिस ने आरोपी अभिषेक शर्मा और हेमंत शर्मा के खिलाफ आईपीसी की धारा 294,323,324,506,34 की धाराओं में मामला दर्ज कर लिया है।

More from Fast SamacharMore posts in Fast Samachar »
More from ShivpuriMore posts in Shivpuri »

Be First to Comment

Leave a Reply

error: Content is protected !!