Press "Enter" to skip to content

307 के आरोपी को सिरसौद पुलिस ने 24 घंटे के अंदर किया गिरफ्तार / Shivpuri News

शिवपुरी पुलिस की गंभीर अपराधों मे तुरत कार्यवाही, पुलिस थाना सिरसौद द्वारा धारा 307 भादवि के अपराध मे आरोपियों को 24 घन्टे के अन्दर गिरफ्तार किया.

दिनांक 07.11.2023 को फरियादी अलबेल सिंह रावत निवासी टोंगरा को पुरानी रंजिश पर से ग्राम टोंगरा के शिवराज रावत व गोपाल रावत द्वारा उसे रास्ते मे रोक कर चाकू मारकर घायल किया एवं आरोपी द्वारा मारा गया चाकू सीने मे फसा रह गया था व आरोपी उसे छोड़ कर भाग गये थे, परिजनो द्वारा चाकू निकाल कर अलबेल को जिला अस्पताल शिवपुरी ले जाया गया जहा से डाक्टरों द्वारा उसे मेडीकल कॉलेज शिवपुरी एंव मेडीकल कॉलेज शिवपुरी से ग्वालियर रैफर किया गया था. उक्त रिपोर्ट पर से थाना सिरसौद पर आरोपीगणो के विरूद्ध धारा 307,341,294, 506,34 भादवि का प्रकरण पंजीबद्ध कर विवेचना मे लिया गया. घटना के 24 घन्टे के अन्दर आरोपी शिवराज रावत एवं गोपाल रावत को गिरप्तार किया गया है.
आरोपी की गिरप्तारी मे थाना प्रभारी सिरसौद राजीब दुबे एवं सउनि जगदीश भिलाल, प्रआर० सोनू रजक, प्रआर0 अमित चतुर्वेदी, आरक्षक चालक राजेश मिश्रा, महिला आरक्षक चुमकी मण्डल, आरक्षक विक्रम सिंह की सराहनीय भूमिका रही है.

More from Fast SamacharMore posts in Fast Samachar »
More from ShivpuriMore posts in Shivpuri »

Be First to Comment

Leave a Reply

error: Content is protected !!