शिवपुरी: जिले के फिजिकल थाना क्षेत्र अंतर्गत सईसपुरा में बुधवार को घरेलू विवाद को लेकर एक मां बेटी के साथ उसके ही परिवार के कुछ लोगों ने बेरहमी से मारपीट कर दी। खास बात यह है कि जब फरियादिया ने इसकी शिकायत फिजिकल थाने में दर्ज कराना चाही तो पुलिस ने पारिवारिक मामला बता कर फरियादिया को थाने से चलता कर दिया। जिसके बाद पीड़ित मां बेटी ने इसकी शिकायत एसपी ऑफिस में दर्ज कराई है। जहां पुलिस ने फरियादिया को कार्यवाही का आश्वासन देकर फिर से फिजिकल थाने भेजा है।
जानकारी के अनुसार रानी पत्नी हीरालाल परिहार उम्र 35 वर्ष निवासी सईसपुरा थाना फिजिकल ने बताया कि आज घर के सामने बाइक खड़ी करने से मना करने पर परिवार के ही लाली,पिस्ता,गोलू,रेखा,दीपक,जूली और फूलवती ने एक राय होकर उसके साथ अश्लील गाली गलौंज कर लात घूसों से उसकी मारपीट कर दी। उसे बचाने आई उसकी पुत्री प्रियंका के साथ भी इन लोगों ने बेरहमी से पिटाई की। पीड़िता ने बताया कि घटना की रिपोर्ट फिजिकल थाने में दर्ज करने गई तो पुलिस द्वारा कोई सुनवाई नहीं की गई। जिससे बाद एसपी ऑफिस में आवेदन देकर आरोपियों के खिलाफ कार्यवाही की मांग की है।

सईसपुरा में घरेलू विवाद को लेकर मां बेटी के साथ मारपीट,थाने पर नहीं हुई सुनवाई तो एसपी ऑफिस में दर्ज कराई शिकायत / Shivpuri News
More from Fast SamacharMore posts in Fast Samachar »
- शिवपुरी के अत्याधुनिक मुख्य डाकघर का लोकार्पण, सिंधिया ने खुद टोकन लेकर समझाई डिजिटल व्यवस्था / Shivpuri News
- शिवपुरी में देश के 7वें पोस्टल ट्रेनिंग सेंटर की नींव, अब डाक कर्मचारियों को नहीं जाना पड़ेगा 600 किमी दूर / Shivpuri News
- राजस्थान से शिवपुरी आया था स्मैक बेचने, 38.50 ग्राम स्मैक के साथ रवि जोगी गिरफ्तार / Shivpuri News
- हत्या के मामले में छह माह से फरार परमाल यादव गिरफ्तार, गिरफ्तारी वारंटी बनवीर लोधी भी पकड़ा / Shivpuri News
- अहमदाबाद से 16 वर्षीय नाबालिग सुरक्षित दस्तयाब, बहला-फुसलाकर ले जाने वाला आरोपी गिरफ्तार / Shivpuri News
More from ShivpuriMore posts in Shivpuri »

Be First to Comment