शिवपुरी: जिले के बदरवास थाना क्षेत्र अंतर्गत आने वाले रामपुरी गांव में खेती की जमीन पर कब्जे को लेकर दबंगों ने एक बुजुर्ग और उसके परिवार की एक महिला के साथ मारपीट कर दी। पीड़ित ने जब इसकी शिकायत बदरवास थाने में की तो आरोप है कि पुलिस ने उनकी कोई सुनवाई नहीं की। इससे परेशान बुजुर्ग ने बुधवार को अपने परिजनों के साथ एसपी ऑफिस में शिकायत दर्ज कराते हुए पुलिस अधीक्षक से मदद की गुहार लगाई है।
जानकारी के अनुसार कानजी भील उम्र 65 वर्ष निवासी रामपुरी थाना बदरवास ने बताया कि उसके पास 10 वीघा जमीन का वन अधिकार पट्टा है। जिस पर वह खेती करके अपने परिवार का जीवन यापन करता है। उसकी इस जमीन पर गांव की ही दबंग सतीश भील कमलेश भील,झीता भील, रूषा भील दिनेश, मोहन और दिनेश का लड़का कालू भील जबरदस्ती कब्जा करना चाहते हैं। इसी को लेकर ये लोग लड़ाई झगड़ा करते हैं। 28 अक्टूबर 2023 को इन लोगों ने जमीन पर कब्जा करने की नीयत से उसकी और उसके पुत्र की बहू मनजूला की पिटाई कर दी। पीड़िता ने इस मामले को लेकर पुलिस अधीक्षक से आरोपियों के खिलाफ कार्यवाही की मांग करते हुए न्याय की गुहार लगाई है।

रामपुरी में जमीन पर कब्जे को लेकर दबंगों ने की बुजुर्ग और महिला की पिटाई, एसपी ऑफिस में दर्ज कराई शिकायत / Shivpuri News
More from Fast SamacharMore posts in Fast Samachar »
- शिवपुरी के अत्याधुनिक मुख्य डाकघर का लोकार्पण, सिंधिया ने खुद टोकन लेकर समझाई डिजिटल व्यवस्था / Shivpuri News
- शिवपुरी में देश के 7वें पोस्टल ट्रेनिंग सेंटर की नींव, अब डाक कर्मचारियों को नहीं जाना पड़ेगा 600 किमी दूर / Shivpuri News
- राजस्थान से शिवपुरी आया था स्मैक बेचने, 38.50 ग्राम स्मैक के साथ रवि जोगी गिरफ्तार / Shivpuri News
- हत्या के मामले में छह माह से फरार परमाल यादव गिरफ्तार, गिरफ्तारी वारंटी बनवीर लोधी भी पकड़ा / Shivpuri News
- अहमदाबाद से 16 वर्षीय नाबालिग सुरक्षित दस्तयाब, बहला-फुसलाकर ले जाने वाला आरोपी गिरफ्तार / Shivpuri News
More from ShivpuriMore posts in Shivpuri »

Be First to Comment