Press "Enter" to skip to content

22 वर्षीय युवक ने शराब के नशे में किया कीटनाशक का सेवन, इलाज के दौरान जिला अस्पताल में हुई मौत / Shivpuri News

शिवपुरी: जिले के बदरवास थाना क्षेत्र अंतर्गत बिजरावन पंचायत के टेकीपुरा गांव में बुधवार की दोपहर एक 22 वर्षीय युवक ने शराब के नशे में फसल में इल्ली मारने का कीटनाशक पी लिया। जिससे युवक की हालत बिगड़ गई स्वजन युवक को इलाज के लिए जिला अस्पताल लेकर पहुंचे जहां उपचार के दौरान युवक ने दम तोड़ दिया।इस मामले में अस्पताल चौकी पुलिस ने मर्ग कायम का जांच शुरू कर दी है।
जानकारी के अनुसार भरत‌ पुत्र सिरनाम आदिवासी उम्र 22 साल निवासी टेकीपुरा थाना बदरवास ने शराब के नशे में जहरीले कीटनाशक का सेवन कर लिया। जिससे भरत आदिवासी की मौत हो गई। मृतक के परिजनों ने बताया कि भरत शराब पीने का आदी था आज भी वह सुबह से शराब पी रहा था तभी अचानक दोपहर में उसने घर में रखी कीटनाशक को पी लिया जिससे उसकी हालत बिगड़ गई। भरत को इलाज के लिए अस्पताल में भर्ती कराया गया लेकिन अधिक मात्रा में कीटनाशक का सेवन करने से उसकी मौत हो गई।

More from Fast SamacharMore posts in Fast Samachar »
More from ShivpuriMore posts in Shivpuri »

Be First to Comment

Leave a Reply

error: Content is protected !!