Press "Enter" to skip to content

करसैना में जुआ के फड़ पर पुलिस का छापा 12 जुआरियों पर 13 जुआ एक्ट की कायमी 23550 रुपए जब्त / Shivpuri News

शिवपुरी: जिले की सुभाषपुरा थाना पुलिस ने बीती रात करसैना गांव में धावा बोलते हुए जुआ के फड़ पर बड़ी कार्यवाही को अंजाम दिया है। पुलिस ने करसैना गांव में जुआ के फड़ पर दबिश देकर 12 जुआरियों को पकड़ा।पुलिस ने इनके पास से 23550 रुपए की राशि बरामद की है।पुलिस ने सभी 12 आरोपियों के खिलाफ 13 जुआ एक्ट का प्रकरण पंजीबद्ध किया है।
पटौर बैठकर लाइट के उजाले में लगा रहे थे हार जीत का दांव:
सुभाषपुरा थाना प्रभारी कुसुम गोयल ने जानकारी देते हुए बताया कि उन्हें मुखबिर से सूचना प्राप्त हुई कि करसैना गांव में जुआ का फड़ संचालित हो रहा है। सूचना पर से पुलिस टीम ने करसैना गांव के रावत मोहल्ले मे एक पुरानी पाटोर पर दबिश दी जहां लाईट के उजाले में कुछ लोग ताश पत्तो से रूपये पैसे से हारजीत का दाव लगाकर जुआ खेल रहे थे।
12 जुआरी गिरफ्तार:
पुलिस टीम ने मौके से 12 जुआरियों को हार जीत का दांव लगाते हुए पकड़ा जिनके नाम हैं 1.आकाश 2.कल्याण सिंह 3 सोनू 4. राकेश 5. धर्मेन्द्र 6.गोलू 7 जितेन्द्र 8 रामलखन 9 अरविन्द 10 भानू रावत 11 गनेश 12 राजकुमार उक्त आरोपी गणों से 02 ताश की गड्डी 52-52 पत्तों की व कुल नगदी 23550/- रुपये विधिवत् जप्त किये गये। आरोपितों के खिलाफ 13 जुआ एक्ट का मामला कायम कर विवेचना में लिया गया ।
उक्त कार्यवाही में थाना प्रभारी सुभाषपुरा उनि कुसुम गोयल,प्रआर.99 महेश दत्त शर्मा, प्रआर 197 अभय सिंह, आर 274 धर्मेन्द्र शर्मा, आर 619 पवन कुमार ,आर 39 काले खानं, आर 301 विमल बौहरे,आर.1081 अरूण राठौर,आर.104 रवि कुशवाह, आर.463संजय जाट, आर.चा.27 सोनू गुर्जर, आर. 598 अर्जुन जाट, म.आर. 1146 प्रीति राठौर मय की अहम भूमिका रही ।

More from Fast SamacharMore posts in Fast Samachar »
More from ShivpuriMore posts in Shivpuri »

Be First to Comment

Leave a Reply

error: Content is protected !!